श्रीमती उमा सुहाने को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया -

 श्रीमती उमा सुहाने को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया -


कवि संगम त्रिपाठी 


       जबलपुर -    हिंदी के प्रचार-प्रसार व हिंदी साहित्य की सेवा में लगे कवि कवयित्रियों को निरंतर सम्मानित किया जा रहा है और इसी क्रम में गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था व कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने श्रीमती उमा सुहाने रायपुर को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया है।

          श्रीमती उमा गोविंद सुहाने भगवती कला केन्द्र की संचालिका है व हिंदी लेखिका संघ, वैश्य महासभा, गहोई समाज से जुड़ी हैं। इन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व वर्ल्ड वाइड रिकार्ड सम्मान प्राप्त हुआ है। अंतरा शब्द शक्ति, अंतरा गौरव, शब्द कोविद, दिव्य रश्मि कला साहित्य मणि अलंकरण, प्रसंग अलंकरण सहित अन्य विभिन्न संस्थाओं से सम्मान पत्र मिले हैं।

          कवि संगम त्रिपाठी ने  जारी विज्ञप्ति में देश के हिंदी प्रेमियों से आव्हान किया है कि 13.09.2025 व 14.09.2025 को दिल्ली में आयोजित हिंदी अधिवेशन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में साहित्यकार पत्रकार व समाज सेवी सहयोग प्रदान करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई