नापा वाली ग्राम पीला जोहड़ा आश्रम में षष्ठम दिवस श्री राम कथा संगीतमय महोत्सव

 *नापा वाली ग्राम पीला जोहड़ा आश्रम में षष्ठम दिवस श्री राम कथा संगीतमय महोत्सव


****

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम नापा वाली स्थित पीला जोहड़ा आश्रम में आज षष्ठम दिवसीय श्री राम कथा संगीतमय जो कि, वक्ता श्री रणवीर भाई जी के मुखारविंद से उपस्थित सभी श्रोता गणों को श्री राम ताड़का युद्ध एवं भगवान श्री राम द्वारा  ताड़का के वध का प्रसंग सुनाया। और महान ऋषि गौतम की नारी सती अहिल्या का उद्धार का प्रसंग सुनकर उपस्थित श्रोतागण भाव विभोर हो गए। 

श्री राम कथा संगीतमय में भगवान श्री राम अपने कुल गुरु वशिष्ट जी के साथ जनकपुर पहुंचे।। सभी उपस्थित मातृशक्ति एवं महायज्ञ में पधारे हुए श्रद्धैय संत श्री धूधाड़ी धाम  प्रतिदिन की भांति  पधारे हुए, संतों के साथ मंच पर श्री राम कथा पांडाल में विराजमान रहे।

दिनांक  18 6.2025, सप्तम दिवसीय श्री राम कथा के बारे में निशुल्क कथा वाचक श्री रणवीर भाई जी (शेखावाटी वाले )ने बताया, कि कल की भव्य श्री राम कथा में भारत के सुप्रभात , आदर्श,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का विवाह  होगा।


इलेक्ट्रिक न्यूज़ रिपोर्टर, शिंभू सिंह शेखावत सीकर नीम का थाना

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला