तालफाईसर ओपन रैपिड चैस टूर्नामेंट में कृतज्ञ सिंह बने चैंपियन*
*तालफाईसर ओपन रैपिड चैस टूर्नामेंट में कृतज्ञ सिंह बने चैंपियन*
--कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! आज दिनांक 21/06/25 को वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल मानसरोवर जयपुर में -- जयपुर चेस अकादमी और जयपुर चेस क्लब द्वारा आयोजित तालफाईसर रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता को कृतज्ञ सिंह ने 7 चक्रों में 6.5 अंक अर्जित कर खिताब पर कब्ज़ा किया।
टूर्नामेंट डायरेक्टर विक्रम सिंह ने बताया की मुख्य अतिथि जयपुर मैराथन के सीईओ संस्थापक मुकेश मिश्रा एवं राजस्थान जैन युवा महासभा के संयुक्त सचिव जिनेश कुमार जैन ने पुरस्कार वितरण किए ।
तालफाईसर क्लब के विश्वनाथ पुरोहित जयपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव अशोक चोमल एवं भगवती प्रसाद शर्मा
चीफ आर्बिटर मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में कुल इकीस हज़ार के नकद पुरस्कार बाटे गये।
प्रतियोगिता में राज्य भर के 152 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे 42 खिलाडी रेटेड थे।
