पर्यावरण प्रेमी चमन सिंह चौहान को डॉक्टरेट की उपाधि
पर्यावरण प्रेमी चमन सिंह चौहान को डॉक्टरेट की उपाधि
उदयपुर संवाददाता। शहर के जाने माने पर्यावरण एवम वन्यजीव रक्षक वर्ड रिकाड होल्डर चमन सिह चौहान को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शरद अरोड़ा ने डॉक्टरेट डिग्री एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के सचिव अब्दुल जब्बार नायक ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 25 वर्षों से उदयपुर शहर व उदयपुर शहर के आसपास के गांव में जागरूकता का प्रोग्राम कर रही है संस्था के अध्यक्ष चमन सिंह चौहान के सानिध्य में 50000 से ज्यादा जानवरों को अपने निश्चित स्थान पर पहुंचाया है ताकि उनको जीने का मौका एक बार फिर मिल सके साथ ही संस्था ने हजारों नारी शक्ति को वन्य जीव रेस्क्यू से जोड़ा जो आज पूरे राजस्थान मे वन विभाग मे अपनी सेवाए दे रही है। चौहान को यह डिग्री राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षण मे अपना योगदान देने से मिली है चौहान पिछले 25 वर्षा से रेप्टाइल्स एवम जलवायु परिवर्तन पर कार्य कर रहे हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें