मतदान संदेश के लिए 1500 महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला
मतदान संदेश के लिए 1500 महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला
उदयपुर। मानव श्रृंखला बनाकर किया मतदान हेतु प्रेरित दिया संदेश उदयपुर नगर निगम उदयपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर की विभिन्न स्वयंसेवी सहायता समूह की महिलाओं 1500 महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा एवं मानव श्रृंखला बनाकर लोकसभा चुनाव में छात्र प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान में शुक्रवार को शहर के गांधी ग्राउंड में स्वयं सेवी सहायता समूह,शहरी नरेगा, उद्यान एवं सफाई कर्मचारी की लगभग 1500 महिला एव पुरुषो ने मिलकर तिरंगे झंडे की मानव श्रखला बनाई और सभी लोगो को 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मानव शृंखला में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्वीप प्रकोष्ठ से जिला समन्वयक देवी लाल गर्ग, जिला परियोजना अधिकारी ज्योति बाला पंवार, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, हेमंत घारू, मुकेश कुमार, नरेंद्र श्रीमाली, शहनाज खान उपस्थित रहे।
राज्य सरकार द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान हो इस हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी में विभिन्न स्थानों पर रैलियां का आयोजन करना, मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक करना इत्यादि सम्मिलित किया गया है। उदयपुर में भी नगर निगम के तत्वावधान में ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें