टिफिन बैठक संपन्न
टिफिन बैठक संपन्न
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। भाजपा सरदार पटेल मंडल मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया भाजपा के प्रदेश व्यापी वार्ड वार्ड टिफिन बैठक के तहत वार्ड 34 में कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक शिवाजी नगर में आयोजित की गई । राजेश अग्रवाल ने बताया मंडल अध्यक्ष हजारी जैन के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई । यह अपने आप में अनूठा और अच्छा प्रयोग है जिसमें वार्ड के सभी कार्यकर्ता एक साथ अपने-अपने घर से टिफिन लाकर भोजन करते हैं इससे कार्यकर्ताओं में आपसी संबंध से भी बढ़ता है।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल व्यवसाय प्रकोष्ठ सहसंयोजक प्रदेश शरद बंसल शक्ति केंद्र संयोजक राकेश कावड़िया वरिष्ठ रविंद्र सुराणा गौरांग शर्मा विमल अग्रवाल विक्रम अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।
