गणगौर पूजा वह गौरी शंकर नृत्य प्रस्तुत किया
गणगौर पूजा वह गौरी शंकर नृत्य प्रस्तुत किया
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। मेवाड की संस्कृति को जीवंत रखते हुए मिसाल सेवा संस्थान ने विज्ञान समिति सभागार मे पारम्परिक त्योहार मनाये। मिसाल सेवा संस्था की सदस्य पूर्णिमा बोकड़िया ने बताया की अध्यक्ष सुषमा कटारिया ने सभी का स्वागत किया। गीतों के साथ ईसर गणगौर पूजा करी गईं गोरी शंकर नृत्य किया।
चन्द्रकाता एवं चन्द्रकला की जोड़ी ने होली गैर नृत्य किया भक्ति गीत प्रस्तुत किये। हिना नागोरी की उपलब्धि जैन विद्या मे प्रथम आने पर समानित किया गया। उमा और ग्रुप ने गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की महामंत्री पुष्पा लोढ़ा ने किया।
तिलक होली एवं आकर्षक हाऊजी गेम खेला गया।
अध्यक्ष श्रीमती कटारिया ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।
संयोजका मंजुला ने धन्यवाद की रस्म के साथ भीषण गर्मी को देखते हुऐ मुक पक्षीयो के लिए घरो की छत पर परिंडे रखने की प्रेरणा दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें