उदयपुर के सिंगर विशाल का गाना रिलीज

 उदयपुर के सिंगर विशाल का गाना रिलीज 



उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल

उदयपुर/मुंबई (जनतंत्र की आवाज) 11 फरवरी। उदयपुर शहर से भी अब रोजाना नए-नए कलाकार अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा रहे हैं वह शहर में ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में भी अपनी काबिलियत पर परफॉर्म कर रहे हैं । उदयपुर निवासी  वर्तमान में मुंबई निवास कर रहे शहर के युवा सिंगर विशाल जोशी कामयाबी के शिखर को छू रहे हैं। उनका गाना  11 जनवरी को  "शिवा अनन्त " तंत्रा म्युजिक कम्पनी द्वारा रिलिज किया गया। यह गाना बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर अमन त्रिखा, विशाल जोशी एवं अविशेख मजुमदार द्वारा गाया गया है। गीत के बोल मनजीत कोहली द्वारा लिखे गये  विशाल ने कई फिल्मों में प्ले बेक दिया है।

 "शिव अनन्त" के म्युजिक डायरेक्टर अविशेख मजुमदार है |

विशाल कम्प्युटर इन्जिनियर है। गाने का शौक इन्हें बचपन से है। विशाल ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बी.टेक किया है। पढाई के दौरान यूनिवर्सिटी द्वारा "वोक लिस्ट" आफ जे.एन.यू के अवार्ड से सम्मानित किया गया , विशाल मुंबई में अपने व्यवसाय के साथ अपने संगीत के शौक को आगे बढ़ा रहे है। देश विदेश में  कई संगीत के शो कर चुके है। फेसबुक,

यू ट्यूब पर इनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। एक नया गाना शीघ्र की रिलीज होने वाला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला