विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी आज उदयपुर में
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी आज उदयपुर में
उदयपुर, 11 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी सोमवार 12 फरवरी की शाम 6 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। श्री देवनानी 13 फरवरी की सुबह 10 से 2 बजे तक प्रताप गौरव केन्द्र में आयोजित बैठक में भाग लेंगे और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे शाम 6.20 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
