उपाध्याय पुष्कर मुनि म.सा.का संयम शताब्दी शिखर समारोह एवं पुष्पवती जी म.सा का जन्म शताब्दी समारोह अन्न सेवा दिवस के साथ शुरू
उपाध्याय पुष्कर मुनि म.सा.का संयम शताब्दी शिखर समारोह एवं पुष्पवती जी म.सा का जन्म शताब्दी समारोह अन्न सेवा दिवस के साथ शुरू
संवाददाता विवेक अग्रवाल
उदयपुर। जैनाचार्य श्री देवेन्द्र मुनि शिक्षण एवं चिकित्सा शोध संस्थान ट्रस्ट उदयपुर के तत्वावधान में देशभर के सभी गुरू परिवारों द्वारा आयोजित किये जा रहे उपाध्याय पुष्कर मुनि म.सा.का संयम शताब्दी शिखर समारोह एवं पुष्पवती जी म.सा का 6 दिवसीय जन्म शताब्दी समारोह के प्रथम दिन आज अन्न सेवा दिवस मनाया गया।
श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय उदयपुर,श्री जैनाचार्य देवेंद्र मुनि शिक्षा एवं चिकित्सा शोध संस्थान ट्रस्ट उदयपुर के तत्वाधान में मानव सेवा समिति में दिन का एवं शाम का भोजन करवाया गया एवं टी बी हॉस्पिटल में बिस्किट और फलों का वितरण किया गया। प्रज्ञा चक्षु विद्यालय में 80 बालकों को भोजन करवाया गया यह सभी कार्य सोहन कूंवर महिला और ब्राह्मी महिला मंडल ,देवेंद्र महिला मंडल ,श्री तारक गुरू जैन मित्र मंडल ,और विहार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया। यह जानकारी संस्थान मंत्री रमेश खोखावत ने प्रदान की।ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी ने बताया कि समारोह में महाश्रमण जिनेन्द्र मुनि जी म. ‘‘काव्य तीर्थ’,तपस्वी रत्न प्रवीण मुनि म.सा. श्रमण संघीय सलाहकार पूज्य श्री दिनेश मुनि जी म सा.,डॉ. द्वीपेन्द्र मुनि म.सा. डॉ. श्री पुष्पेन्द्र मुनि म.सा., महासती किरण प्रभाजी म.सा.,सेवारत्ना स्थवीरा महासती प्रियदर्शना मसा.ओजस्वी वक्ता महासती श्रीरत्न ज्योति म.सा.,महासती डॉ. अर्पिता श्रीजी,महासती मोक्षदाश्री,महासती डॉ. विचक्षणश्री, महासती श्री वंदिताश्री,महासती डॉ. श्री हर्ष प्रभा,विदुषी महासती सुमन प्रभा म.सा. की गौरवपूर्ण उपस्थिति रहेगी।
खोखावत ने बताया कि कल दूसरे दिन 8 फरवरी को जप दिवस तारक जैन गुरू ग्रन्थालय में ही मनाया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें