विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ इकाई लक्ष्मणगढ़ (सीकर) द्वारा संस्कृत भाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया।*


 *विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ इकाई लक्ष्मणगढ़ (सीकर) द्वारा संस्कृत भाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया।*


*लक्ष्मणगढ़ (सीकर)* 

देव भाषा संस्कृत वेद भाषा संस्कृत जन-जन की भाषा संस्कृत को स्थाई रूप से उपयोग में लाने के लिए और संस्कृति और संस्कार का विशुद्ध स्वरूप अपनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।


जानकारी देते हुए महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष *डॉ. अर्चना पुरोहित* ने बताया कि स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में संस्कृत भाषा कार्यशाला लगाई गई। जिसमें विद्यालय प्राचार्य *विद्याधर जी शर्मा, सह प्राचार्या श्रीमती मधुबाला जी शर्मा एवं वंदना शर्मा, शर्मिला मिश्रा* एवं विद्यालय की बालिकाएं उपस्थिति रही।


कार्यशाला का नेतृत्व प्रशासन मंत्री *कुसुम लता* पुजारी द्वारा किया गया। संस्कृत पर उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।


*ओम, स्वस्तिक, गायत्री मंत्र, शिव मंत्र* का उपयोग और लाभ के बारे में बताया गया। *कुसुम लता पुजारी* ने विद्यार्थियों की एकाग्रता को बढ़ाने तथा मंत्र के माध्यम से तनाव को दूर करने के उपाय बताए। 


 विद्यार्थियों के लिए प्रश्नावली का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर *पूर्वी शर्मा* और *निधि वर्मा* को पुरस्कृत किया गया।


कार्यशाला में कार्यकारिणी सदस्य *सरिता शर्मा, पूनम वैद्य, वंदना जोशी, राधिका पारीक, उषा ढूंढलोदिया* आदि ने भाग लिया। 


विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन हेतु पुस्तकालय के लिए *5000₹* धनराशि प्रदान की गई।


संस्कृत भाषा कार्यशाला का सफल संचालन मीडिया प्रभारी *रेखा पुजारी* द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग