100 बटालियन द्रुत कार्य बल ने उदयपुर शहर में किया पैदल मार्च

 100 बटालियन द्रुत कार्य बल ने उदयपुर शहर में किया पैदल मार्च






उदयपुर (जनतंत्र की आवाज) 7 फरवरी। 100 वाहिनी द्रुत कार्य बल, अहमदाबाद, गुजरात की एक प्लाटून गोविन्द प्रत्ताद उनियाल, कमाण्डेंट, 100 वाहिनी दुत कार्य बल के आदेशानुसार 07.02.2024 से 13.02.2024 तक सुशील कुमार शर्मा (सहा. कमा.) तथा निरीक्षक/जी.डी. बी.आर. चौधरी व निरीक्षक/जी.डी. भंवर सिंह के नेतृत्व में परिचित अभ्यास हेतु उदयपुर आयी है।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवन भूषण यादव के निदेशानुसार लोकेन्द्र दादरवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व डॉ. प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय के सुपरविजन में सुशील कुमार शर्मा (सहा. कमा.) तथा निरीक्षक/जी.डी. बी. आर. चौधरी व निरीक्षक/जी.डी. भंवर सिंह के नेतृत्व में चित-परिचित अभ्यास अभियान के तहत उदयपुर शहर में आज दिनांक 07.02.2024 को बी/100 वाहिनी द्रुत कार्य बल की एक प्लाटुन सुनील सिंह चारण थानाधिकारी सूरजपोल मय टीम के साथ खाजी पीर, किशनपोल तथा सुबोध जांगिड थानाधिकारी धानमंडी मय टीम के साथ हाथी पोल घंटाघर एरिया में फ्लैग मार्च किया तथा शांति समिति के साथ मीटिंग किया।

परिचित अभ्यास (FAMILIARIZATION EXERCISE) हेतु नामित प्लाटून का मुख्य उद्देश्य जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मेल-मिलाप कर जिले के संवेदनशील अति संवेदनशील क्षेत्रो की जानकारी प्राप्त करते हुए जिले के ईलाको के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियो व गणमान्य व्यक्तियों से मेल-मिलाप करना एवं पूर्व में ाटित हुए दंगों व अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करना है। परिचित अभ्यास करने से उस जिले के भौगोलिक स्थिति एवं पिछले कुछ एक वर्षों में कानून एवं व्यवस्था की महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करने हेतु क्षेत्रो में आपातकालीन की स्थिति के साम्प्रदायिक दंगो के दौरान परिस्थिति को नियंत्रण करने में सहायक मुख्य संसाधनों का पता लगाना एवं स्थानीय प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाना है।

परिचित अभ्यास करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच जाकर पुलिस फोर्स छवि को अधिक मजबुत बनाना है, एवं असामाजिक तत्वों के लिए एक कड़ी चुनौती पे करते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने में स्थानीय पुलिस की सहायक बनना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई