नीमकाथाना के निजी जीवन रेखा एवं रिसर्च सेंटर में आरंभ रक्तदान शिविर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में

 *नीमकाथाना के निजी जीवन रेखा एवं रिसर्च सेंटर में आरंभ रक्तदान शिविर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में



*******

नीमकाथाना के निजी जीवन रेखा एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में आज माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के शुभ अवसर और राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन आरंभ हुआ। 

इस  शुभ अवसर पर राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर और अन्य पार्टियों के नेता और  जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

डॉक्टर श्रवण कुमार मीणा ने बताया कि हमारे चिकित्सालय में आरंभ हुए इस रक्तदान शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित होगा ऐसा हमें विश्वास है।और  नौजवानों के रक्तदान शिविर में रक्तदाता बनने की संख्या ज्यादा रही और हमारी प्राथमिकता यही होगी की ,, एकत्रित रक्त को सही व्यक्ति और जरूरतमंद व्यक्ति को सुशासन तरीके से उपलब्ध हो,, जिससे कि उसे ऐसा एहसास नहीं हो कि मैंने  रक्तदान किया तो था । लेकिन मुझे जब आवश्यकता हुई , तो मुझे रक्त की आपूर्ति महंगे दामों में खरीद कर आवश्यकता की पूर्ति करनी पड़ी।

प्रेम सिंह बाजोर सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष  राजस्थान सरकार के कर कमलों द्वारा जीवन रेखा रिसर्च हॉस्पिटल का रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह सही व्यक्ति को सही समय पर मिले तो ही सार्थक है ।

रिपोर्टर ::: वॉइस ऑफ़ मीडिया:: राजस्थान

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी