राजसमंद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवंश को हरा चारा और टीबी मरीजों को किट वितरण किया**

 *राजसमंद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवंश को हरा चारा और टीबी मरीजों को किट वितरण किया**



****

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजसमंद के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा व संवेदना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिला मीडिया शहर से अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित कमला नेहरू हॉस्पिटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षय रोग से पीड़ित मरीज को राशन किट वितरण कर उनके सिविल स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों से संवाद कर सरकार की जन कल्याणकारी  योजनाओं की जानकारी दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 

राशन किट वितरण कार्यक्रम के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया गया एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की गई।

रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी