जातिगत जनगणना के लिए लोगों को जागरूक करेगा सर्व ओबीसी समाज
जातिगत जनगणना के लिए लोगों को जागरूक करेगा सर्व ओबीसी समाज
उदयपुर।
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट की बैठक लोकेश चौधरी की अध्यक्षता में होटल फॉर्चून माली कॉलोनी उदयपुर में हुई।
प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि बैठक में सभी समाज अध्यक्षों एवं सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा करवाई जाएगी जा रही जातिगत जनगणना की जागरूकता लाने की जरूरत बताई। संस्थापक दिनेश माली ने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि बरसों बाद जातिगत जनगणना होने जा रही हैं सरकार द्वारा नियुक्त प्रगणक को सभी सही जानकारी अवगत करवाई जाए। जिससे सरकार के पास जातिगत जनगणना के आंकड़े ओबीसी समाज की शिक्षा एवं विकास में सहायक होंगे।
संरक्षक रमाकांत अजारिया ने कहा की उच्च न्यायालय द्वारा अरावली पहाड़ियों में खनन की अनुमति दी गई जिससे अरावली पर्वतमाला समाप्त होने का डर है। अरावली पर्वतमाला को बचाने का प्रयास करना चाहिए और जागरूकता अभियान की जरूरत है।
महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीबेन पटेल एवं महासचिव धारावती सुहालका ने 3 जनवरी 2026 को सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सेन ने किया व कार्यक्रम संयोजक दिवाकर माली थे। कार्यक्रम में महासचिव सूर्य प्रकाश सुहालका, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण सुहालका, सचिव किशन राव, भंवरलाल सुहालका, दिनेश चौधरी, अशोक मेवाड़ा, किशन लाल गुर्जर, हमेरा लाल,हिरा लाल,लालु राम गुर्जर, करोड़ी लाल पूर्बिया, भेरूलाल राव, गंगा माली, दीपमाला मेंवाडा, मंजू सुथार, पदमा सुथार,नेहा कुमावत उपस्थित थीं।
