विधायकों के रिश्वत मामले पर डिप्टी सीएम सख्त , बोले होगी कानूनी कार्यवाही*



 *विधायकों के रिश्वत मामले पर डिप्टी सीएम सख्त , बोले होगी कानूनी कार्यवाही* *****

डिप्टी सीएम का कांग्रेस को दो टूक , आमने-सामने आकर करें बात ।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैंरवा रविवार को जोधपुर पहुंचे सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्य कार्य की उपलब्धियां की ।। इस दौरान दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में विधायकों के रिश्वत लेने के मामले पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है और मामले में निश्चित ही कानून कारवाई की जाएगी। 

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंडित प्रदेश की सरकार ने बीते दो वर्ष में हर क्षेत्र और हर वर्ग के हित में काम किया है अब कांग्रेस सरकार द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलट वार करते हुए उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को कोई आपत्ति है ,तो आमने-सामने आकर चर्चा करें । जनता के बीच भ्रम फैलाने से कोई लाभ नहीं होगा ।

परिवहन सप्ताह पर दिया जागरूकता का संदेश परिवहन सप्ताह को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है । सरकार स्कूल के बच्चों और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है । ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके उन्होंने अपील की  दुर्घटना होने पर लोग डरे नहीं , सहयोग के लिए आगे आए , जिससे समय पर मदद मिल सके और जान बचाई जा सके ।

डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित राजस्थान की नींव है, और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं   

रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया  :: राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी