श्री श्याम यूनिफॉर्म सप्लायर्स का शुभारंभ*

 *श्री श्याम यूनिफॉर्म सप्लायर्स का शुभारंभ*


सीकर जिले के राणी सती गोगामेड़ी मंदिर के सामने श्री श्याम यूनिफॉर्म सप्लायर्स का भव्य शुभारंभ किया गया । प्रोपराइटर देवांसी सहगल ने बताया कि मंदिर परिसर में अखंड ज्योत श्री श्याम पाठ एवं श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सुंदरकांड यज्ञ हवन के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री श्याम युनिफोर्म सप्लायर्स का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जिला मुख्यालय सीकर सुरेंद्र सिंह शेखावत पूर्व राज्य सचिव राज्य मुख्यालय जयपुर रवि नंदन भनोत स्थानीय संघ खाटूश्यामजी के अध्यक्ष एडवोकेट जनार्दन शर्मा ने फीता काटकर विधिवत रूप से श्री श्याम यूनिफॉर्म सप्लायर्स का शुभारंभ किया ।देवांशी सहगल ने बताया कि इस मौके पर मौजूद सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। बताया कि श्री श्याम यूनिफॉर्म सप्लायर्स के द्वारा स्काउट, गाइड ,स्कूल, स्पोर्ट्स एवं समस्त विभागों की यूनिफॉर्म मोमेंटो  सामग्री किफायती दरों पर उपलब्ध रहेगी। पूर्व राज्य सचिव ने कहा कि अब जरूरतमंद लोगों को यूनिफॉर्म के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा ,एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की यूनिफॉर्म निर्धारित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध रहेगी। मानसी सहगल रेनू हेमलता खुशी मानवी गौतम सिंह बडगूर्जर आदि ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।अवसर पर पूर्व सरपंच एवं पूर्व सचिव लक्ष्मणगढ़ रामनिवास राजोतिया, जिला मुख्यालय सीकर जिला संगठन आयुक्त बसंत कुमार लाटा, चूरू जिला संगठन आयुक्त महिपाल सिंह तंवर, जिला कमिश्नर चूरू संजय सहगल, फतेहपुर सचिव ईश्वर सिंह नेहरा, पलसाना सचिव पवन कुमार शर्मा, खाटूश्याम जी सचिव विष्णु शर्मा, निवाई सचिव विष्णु शर्मा , खाटूश्याम जी के पूर्व सचिव डॉ मनोज कुमार शर्मा,वरिष्ठ स्काउटर मोतीराम महिचा लीडर ट्रेनर नरेश राय,ए एल टी दिलीप कुमार पूर्व सचिव रतनगढ़ नरेंद्र कुमार स्वामी विराटनगर सचिव फूलचंद मीणा विराटनगर अध्यक्ष रवि कुमार मीणा वरिष्ठ स्काउटर वेद प्रकाश सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानीय संघो के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी