आलोक संस्थान, आलोक इंटरेक्ट क्लब सामाजिक समरसता के संदेश के साथ नाड़ी, नलवट व बुझा में ‘स्पन्दन’ अभियान 16 को
आलोक संस्थान, आलोक इंटरेक्ट क्लब
सामाजिक समरसता के संदेश के साथ नाड़ी, नलवट व बुझा में ‘स्पन्दन’ अभियान 16 को
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के संदेश को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज (16 दिसंबर मंगलवार को) नाड़ी, नलवट व बुझा क्षेत्र में स्पन्दन अभियान का आयोजन किया जायेगा । इस अभियान के अंतर्गत आलोक इंटरैक्ट क्लब हिरण मगरी सेक्टर 11 के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के साथ संवाद करेंगे, उनके साथ खेलेंगे, सामूहिक भोजन करेंगे तथा अंत में ऊनी वस्त्र एवं कंबल भेंट कर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ निर्मल कुणावत पूर्व प्रांतपाल एवं वर्तमान में रोटरी सर्विस ट्रस्ट के चेयरमैन उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर के अध्यक्ष दीपक मेहता एवं सचिव विनीत दमानी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक राजेश भारती ने बताया कि प्रतिवर्ष सर्दियों के मौसम में सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्पन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम आलोक इंटरैक्ट क्लब, आलोक समाजसेवा प्रकोष्ठ तथा अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होता है, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे एक साथ खेलते हैं, आनंद लेते हैं और समानता व सद्भाव का संदेश देते हैं।
इसमें डॉ प्रदीप कुमावत सरकारी विद्यालय के बच्चों को लाफ्टर करवाएंगे साथ ही स्वस्थ रहने के लिए स्वयं हाथ धोकर हाथ धोने का सही तरीका बताएँगे।
कार्यक्रम प्रातः 11 बजे राजकीय विद्यालय नाड़ी, 11:30 बजे नलवट एवं 12 बजे बुझा विद्यालय में आयोजित होगा, जिसमें इंटरैक्ट क्लब के छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
