गौसेवा के साथ मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन

 गौसेवा के साथ मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन




खेजरोली की श्रीराम गौशाला में हरा चारा–गुड़ अर्पित कर दीर्घायु की कामना


चौमू। खेजरोली नगरपालिका क्षेत्र स्थित श्रीराम गौशाला परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गौशाला समिति की ओर से सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य अनुराधा राजेश शर्मा एवं श्रीराम गौशाला समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में हुआ, जिसमें गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान गौपूजन किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष प्रार्थना हुई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्रीराम गौशाला समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौसेवा कर सभी ने उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। बीते दो वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों के चलते राजस्थान विकास के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हुआ है। कार्यक्रम में खेजरोली नायब तहसीलदार कैलाश चंद मीणा रिछपाल हरितवाल भाजपा नेता मूल सिंह हजारीलाल बराला शिक्षाविद रामावतार बुनकर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी