सैनी विवाह सम्मेलन पूर्व कलश यात्रा की तैयारी बैठक
*सैनी विवाह सम्मेलन पूर्व कलश यात्रा की तैयारी बैठक
*
बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में सैनी विकास संगठन रजि. कोटपूतली के तत्वाधान में शिव मंदिर ढाणी दीपावाली में 2नवम्बर25 को आयोजित विवाह सम्मेलन से पूर्व 1नवम्बर 25 को 6वीं विशाल शिव मंदिर कलश यात्रा कार्यक्रम की तैयारी बैठक का आयोजन महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सैनी की अध्यक्षता में शिव मंदिर दीपावाली ढाणी में आयोजित की गयी। प्रधान संरक्षक देवी सहाय सैनी के निर्देशन में कलश यात्रा कार्यक्रम व मार्ग सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। *कलश यात्रा* डीजे पर मंगल गीतों से शिव मंदिर दीपावाली ढाणी से सुबह 9 बजे आरंभ किया होकर ज्योतिबा फुले सर्किल होते अग्रसेन तिराहे से कृष्ण टॉकीज रोड़ होते वापस टेलीफोन एक्सचेंज होते शिवमन्दिर पर समापन होगी। अध्यक्षने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी साथ ही अधिक से अधिक संख्या में महिलाओ को कलश यात्रा में आमंत्रण देकर शामिल करने का आव्हान किया तथा प्रशासन अनुमति से सहित पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने हेतु जिम्मेदारी सौपी गयी।साथ ही उसी दिन शाम को महिला संगीत का कार्यक्रम में सभी की भागीदारी सुनिश्चित कर तदनुरूप निर्देशन दिया व 2नवम्बर25 को भी विवाह कार्यक्रम में मंगल गीत गाये जाने का निर्णय लिया गयातथा महिलाओ को पंगत प्रसादी में भी महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी।इसी मौके पर महिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी, उपाध्यक्ष गुड़िया सैनी, सिलाई ट्रेनर चंद्रकला देवी, सचिव सुशीला बायलान, कोषाध्यक्ष किरण सैनी, ज्योति संगीता मनीषा मोना सपना दिशा सोनाली प्रियंका सानिया शालिनी कृष्णा पिंकी सोनम सपना कोमल भारतीय कंचन शिवानी आदि बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें