त्रिवेणी गुप्ता ने लगाई पुलिस आयुक्त से गुहार। लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप।
त्रिवेणी गुप्ता ने लगाई पुलिस आयुक्त से गुहार।
लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप।
संवाददाता वाराणसी उत्तर प्रदेश साक्षी सेठ
वाराणसी प्रार्थिनी त्रिवेणी गुप्ता पत्नी राजेन्द्र गुप्ता निवासिती मकान २० बी० 21/195 कमच्छा थाना भेलूपुर जिला वाराणसी का निवासी है तथा प्राचिनी का एक जमीन म० न० डॉ० 27/4, 40:4वी 4 सी-1 दुर्गाकुण्ड के सामने दयाल टावर के सामने लगभग 4 विस्वा का प्लाट जिसमें प्रार्थिनी का नाम दर्ज चला आ रहा है जिस पर अवांछनीय तत्वों की निगाह काफी दिनों से लगी हुई है तथा अनेकों बार उस पर कब्जा करने हेतु नाजायज प्रयास करते रहते हैं जिसे थाना भेलूपुर कमिश्ररेट वाराणसी की पुलिस जानती है तथा प्रार्थिनी के जनसुवाई के प्रार्थना पत्र पर अपनी आख्या भी दी है तथा भेलूपुर की पुलिस प्रार्थिनी की जमीन पर अभियुक्तगण को कब्जा करने हेतु पूर्व में भी मना कर चुकी है। बावजूद घटना दिनांक 06.08.2025 को दोपहर 12 बजे रत्नाकर शुक्ला व राजेश सिंह उर्फ राजू पुत्र अज्ञात निवासी स्थानीय करीब 40 नाम पता अज्ञात अवांछनीय व समाज विरोधी तत्वों को साथ लेकर प्रार्थिनी के जमीन पर नाजायज रुप से वाउण्ड्रीवाल खड़ा करने लगे प्रार्थिनी को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर उन लोगों को नाजायज लगी तब वह लोग प्रार्थिनी को भद्दी भद्दी गालिया देते हुये अपमानित करते हुए प्रार्थिनी को उसी जमीन में कब्र बना देने की धमकी देते हुये जान से मारने हेतु दौड़ा लिए। प्रार्थिनी शोर गुल मचाते हुए जान बचाकर भागी तो प्रार्थिनी की जान बच सकी प्रार्थिनी भागकर थाना भेलूपुर वाराणसी में सूचना दिया किन्तु थाना भेलूपुर की पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी है जिसकी प्रथम सूचना रिर्पोट थाना भेलूपुर जिला वाराणसी में दर्ज कर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।
अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि प्रार्थिनी की प्रथम सूचना रिर्पोट थाना भेलूपुर जिला वाराणसी में दर्ज कर उपरोक्तi व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर प्रार्थिनी के जान माल की रक्षा करे। प्रार्थिनी आभारी रहेगी।
