सम्राट रेस्टोरेंट में आज एक उपभोक्ता को दी गई कचौड़ी में कॉकरोच निकालने के कारण उपरोक्त उपभोक्ता की हालत खराब
जयपुर शहर की चौड़ा रास्ता स्थित सम्राट रेस्टोरेंट में आज एक उपभोक्ता को दी गई कचौड़ी में कॉकरोच निकालने के कारण उपरोक्त उपभोक्ता की हालत खराब हो गई दो बार उल्टी हो जाने के बाद उसकी स्थिति में काबू पाया गया बताया जाता है कि जयपुर शहर की चौड़ा रास्ता स्थित सम्राट रेस्टोरेंट के द्वारा बेचे जाने वाली फूड आइटम में काफी कमी हो जाने के कारण उपभोक्ता की सेहत के साथ खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है बताया जाता है कि इससे पूर्व इसी ग्राहक को दी गई लस्सी भी काफी पुरानी हो जाने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई और जब उपभोक्ता द्वारा सम्राट रेस्टोरेंट के काउंटर वालों को अवगत करवाया जाता है तो वह सामग्री दूसरी देने के लिए उपभोक्ता को राजी करते हैं वह अपनी गलती को छुपाने के लिए सामग्री चेंज करने के लिए राजी हो जाते हैं जिसके कारण उपभोक्ता की आवाज को वहीं पर दबा दिया जाता है तथा उपभोक्ता सरकार में शिकायत करने की बोलता है तो ग्राहक को उल्टे सम्राट रेस्टोरेंट द्वारा धमकी देकर भगा दिया जाता है कि आप शिकायत कहीं पर भी कीजिए हमारा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा जैसे कथन से उपभोक्ता का मनोबल तोड़ दिया जाता है चिकित्सा विभाग के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को इस संबंध में उचित कार्रवाई कर ऐसे रेस्टोरेंटों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए
