भारत सरकार के युवा मामलात व खेल मंत्रालय ने माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को सिविल डिफेंस वोलंटियर बनने के लिए आमंत्रित किया है।
भारत सरकार के युवा मामलात व खेल मंत्रालय ने माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को सिविल डिफेंस वोलंटियर बनने के लिए आमंत्रित किया है।
श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि यह अभियान युवाओं को राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का ठोस प्रयास है। खासकर आपात स्थिति,संकट के दौरान इस पहल का उद्देश्य एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित, उत्तरदायी, लचीला स्वंयसेवी तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, युद्ध के समय नागरिक प्रशासन की सहायता कर सके। इस हेतु इच्छुक युवा माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराकर फिर सिविल डिफेंस वोलंटियर के रूप में पंजीकृत हो सकते हैं। सिविल डिफेंस वोलंटियर के रूप में एन एस एस,एन सी सी, तथा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य छात्र छात्राएं भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनन्द शर्मा व श्री घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वोलंटियर के रूप में माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें