चेत्रिचडं पर घर घर लगेगा झूलेलाल साई का ध्वज पूरा हिरणमगरी क्षेत्र होगा झुलेलालमय।


 चेत्रिचडं पर घर घर लगेगा झूलेलाल साई का ध्वज पूरा हिरणमगरी क्षेत्र होगा झुलेलालमय।


उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। पुज्य सिंधी पंचयात हिरणमगरी ( से. 3 - 8 ) की बैठक आज झुलेलाल भवन से 4 पर रखी गयी। जिसमे पंचयात पदाधिकारी ,कार्यकारणी सदस्य,युवा संगठन व महिला संगठन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पंचायत अध्यक्ष मुरली राजानी ने बताया आगामी 10 अप्रैल को चेटीचंड महोत्सव 2024 मनाया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारी हेतु बैठक रखी गई जिसमें तय किया गया सभी हिरणमगरी पंचायत सदस्य अपने-अपने घरों पर विशेष लाइट लगाएंगे एवं दीपक जलाएंगे। साथ ही प्रत्येक घरो की छतों पर भगवान श्री झूलेलाल का झंडा लगाया जाएगा यह झंडा पंचायत द्वारा सभी के घर पहुंचाया जाएगा। पंचायत महासचिव ओमप्रकाश तलदार ने बताया प्रतिवर्ष की भांति चेटीचण्ड के उपलक्ष्य पर कक्षा पांचवी से 12 वीं तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिनके 75% से अधिक अंक आए हो उन सभी बच्चों का दिनांक 14 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे झूलेलाल भवन पर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात 1:30 बजे विशाल लंगर प्रसाद का आयोजन भी भवन पर किया जाएगा। 

झूलेलाल युवा संघ के संस्थापक गिरीश राजानी ने बताया 10 अप्रैल को प्रातः 9 बजे सेक्टर 4 भवन से एक विशाल शोभा यात्रा ( सफेद वेशभूषा में ) निकाली जाएगी। जिसमें युवा संगठन व महिला संगठन का विशेष सहयोग रहेगा। शोभायात्रा हिरणमगरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहर के मुख्य जुलूस में सम्मिलित होगी। इस अवसर पर हिरणमगरी क्षेत्र में व्यापारी संगठनों व समाजजन द्वारा स्वागत स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक मे ओमप्रकाश तलदार, गिरीश राजानी,लक्ष्मण रामचंदानी,इंद्र छादवानी,बसंत पंजवानी,ओमप्रकाश आहूजा,सुनील कालरा,नरेश लालवानी,अशोक तनवानी,दिलीप लुंज,श्याम निचलानी,राजेश लिखयानी, रमेश तलदार, मनोहर डेमला,मोहन पाहुजा के साथ महिला संगठन से चांदनी लालवानी,सपना गेरा,आस्था वाधवानी,वर्षा,मुस्कान खत्री आदि ने विचार रखे।चेत्रिचडं पर घर घर https://apkfab.com/jantantra-ki-awaz/com.wJantantraKiAwaz_16277923/apk?h=c2ae77a7f695e4fdb6f37a1eaad

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी