बसंत पंचमी मनाई

 बसंत पंचमी मनाई 


उदयपुर 14 फरवरी | ई पब्लिक लाइब्रेरी नगर निगम अशोक नगर में बुधवार को बसंत पंचमी महोत्सव धूम धाम एवम हर्षो उल्लास से मनाया गया 

पुस्तकालय समिति अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला बोल्या ने माता सरस्वती की विशाल तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया 

माता रानी को आभूषण धारण करवाए | बोल्या ने इस अवसर पर कहा कि पुस्तकालय के प्रथम तल पर दीवार से सटा कर 46 रेक्स ग्रेनाइट शेल्फ युक्त बना दी गई है

अब 100 पाठको के लिये आधुनिक सुविधा युक्त कंप्यूटर, टेबल कुर्सियां शीघ्र ही क्रय करने की कार्यवाही जारी हे 

मार्च माह में 6 ac लगा दी जायेगी , ac लगाने से पूर्व फाइबर सीलिंग का कार्य करवाया जायेगा इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष राव भगवत सिंह ने कहा कि करीब 300 सदस्य बन चुके है | 8 कंप्यूटर में 6-7 करोड़ ई बुक्स है, वही 300 एम बी पी एस इंटरनेट की लाइन डलवा रखी है जिसका लाभ सदस्य ले सकते है

पेय जल के लिए नया वाटर कुलर ,प्यूरीफायर एवम यू वी युक्त लगाया गया है 

इस अवसर पर करण मल जारोली , अरविंद जारोली , निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठरी , नगर निगम के प्रभारी प्रेम सिंह शक्तावत, भरत जोशी ,मुकेश शर्मा , संतोष मेनारिया, आरती वसीटा ,वरिष्ठ सहायक निरज कुमार शर्मा मौजूद थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई