एम. एम. वी. एम. के कब/बुलबुल राष्ट्रीय कब/बुलबुल उत्सव में भाग लेंगे
एम. एम. वी. एम. के कब/बुलबुल राष्ट्रीय कब/बुलबुल उत्सव में भाग लेंगे
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर अंबामाता विद्यालय के 6 कब, 6 बुलबुल व कब मास्टर, फ्लॉक लीडर भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कब/बुलबुल उत्सव दिनांक 19/2/2024 से 23/2/2024 तक नेशनल यूथ काम्प्लेक्स गदपुरी में आयोजित होगा। इस उत्सव में कब/बुलबुल की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर का नेतृत्व कब मास्टर श्री कुंज बिहारी मेनारिया व फ्लॉक लीडर सुश्री सना खानम करेंगे। शिविर में भाग लेने वाले कब बालक प्रभाव भट्ट, हिमांश चावला, रिदित जोशी, मानस आमेटा, जोशी अक्षज श्रीमाली हिमांजय सिंह राजावत। बुलबुल मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, खुशमिता पालीवाल, हिरल जैन, ख्याति मेनारिया, हावरा, हृदयश्री शेखावत भाग लेंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान अरुण राजपुरोहित ने दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें