उदयपुर पक्षी महोत्सव की शुरुआत आज से आज प्रथम दिन बर्ड रेस
उदयपुर पक्षी महोत्सव की शुरुआत आज से
आज प्रथम दिन बर्ड रेस
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 10 जनवरी। पक्षीयों एवं उनके आवास के संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा उदयपुर में 11 से 14 जनवरी, 2024 को पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस 10वें पक्षी महोत्सव के प्रथम दिन 11 को उदयपुर बर्ड रेस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पक्षी विशेषज्ञों की 5 विभिन्न टीमें उदयपुर के लगभग 60 कि.मी. की परिधि में आने वाले जलाशयों यथा-मेनार, वल्लभनगर, खेरोदा, पिलादर आदि वेटलेण्डस् पर पहुंच कर पक्षियों की प्रजातियों की पहचान कर उनको लॉग बुक में अंकित करेंगें एवं ऑनलाईन ई-बर्डस् पर भी अपलोड करेंगें। इसमें विशिष्ट प्रजातियों की अनुमानित संख्या का भी अंकन होगा। यह बर्ड रेस प्रातः 6 बजे वन भवन परिसर, चेतक सर्कल से प्रारम्भ होगी एवं सायं 6 बजे इन्हें पुनः फिल्ड क्लब में रिपोर्ट करना होगा। उक्त बर्ड रेस वण्डर सीमेन्ट द्वारा प्रायोजित है। बर्ड रेस के ग्रुप लिडर्स देवेन्द्र मिस्त्री, अनील रोजर, कनिष्क कोठारी, उज्जवल दाधीच एवं श्री दर्शन मेनारिया होगें।
उप वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर अरूण कुमार डी. ने बताया कि प्रातः 6 बजे फ्लेग ऑफ आर.के. सिंह, संभागीय मुख्य वन संरक्षक, उदयपुर, आर.के.जैन, मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर एवं परमानन्द पाटीदार, डायरेक्टर, वण्डर सीमेन्ट द्वारा किया जाएगा।
बर्ड रेस में भाग लेने वाली टीमों द्वारा सायं 6 बजे प्रस्तुत लॉग बुक के आधार पर सबसे अधिक बर्डस् को चिन्हित करने वाली प्रथम टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इसके लिए पक्षी विशेषज्ञों की निर्णायक टीम द्वारा निर्णय किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें