जंगली सूअर के हमले में युवती गंभीर रूप से घायल

 जंगली सूअर के हमले में युवती गंभीर रूप से घायल


सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी। तहसील क्षेत्र में इन दोनों जंगली सूअर का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। आए दिन जंगली सूअर क्षेत्र के लोगों को हमला कर घायल कर रही है। जिस पर वन विभाग ध्यान देता नजर नहीं आ रहा है।

 तहसील क्षेत्र के सरसतपुर सराय गांव में जंगली सूअर के हमले में मधू पुत्री लालजी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की मानें तो युवती घर के सामने स्थित खेत में काम कर रही थी‌। इस दौरान अचानक जंगली सूअर ने उसपर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जंगली सूअर के हमले में युवती के चेहरे, सर, हाथ, पैर, गले आदि में गंभीर रूप से चोटें आई। परिजन परिजन गंभीर रूप से घायल युवती को आनन-फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी