कड़ाके की ठंड में विधवा को नहीं मिल रही सहायता
कड़ाके की ठंड में विधवा को नहीं मिल रही सहायता
सुभाष तिवारी लखनऊ
पट्टी। तहसील प्रशासन द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव को निराश्रितों को वितरित करने के लिए हजारों की संख्या में कंबल उपलब्ध कराया जाता है बावजूद इसके पात्र लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बता दें पट्टी तहसील क्षेत्र के बारडीह(शोभवा) गांव की रहने वाली तुलसी देवी विधवा महिला है जो अपने खुद के लिए एक जोड़ी चप्पल तक नहीं खरीद सकती का आरोप है कि कड़ाके की ठंड के मौसम में वह कई दिनों से से तहसील का चक्कर काट रही है बावजूद इसके उसे ठंड से बचाव को आजतक एक कंबल उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो जिन लेखपालों को गरीब लोगों तक कंबल उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया है वह कंबल अपने चहेते लोगों को देने के साथ ही स्वयं के उपयोग में ले रहे हैं।
फिलहाल देखना यह है कि एक विधवा महिला की तरह कितने लाभार्थियों को तहसील प्रशासन द्वारा कंबल उपलब्ध नहीं हो सका। और किन लोगों को सरकारी कंबल उपलब्ध कराया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें