संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आओ सब मिलकर अंग्रेजी नव वर्ष का स्वागत दूध के साथ करें शराब से नाता तोड़ो दूध से नाता जोड़ो अभियान के तहत मनाया दूध महोत्सव

चित्र
 आओ सब मिलकर अंग्रेजी नव वर्ष का स्वागत दूध के साथ करें शराब से नाता तोड़ो दूध से नाता जोड़ो अभियान के तहत मनाया दूध महोत्सव अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जन को पिलाया केसर युक्त दूध शराब एक व्यक्ति को ही बर्बाद नहीं करती बल्कि पूरे परिवार की खुशियां बर्बाद कर देती है लक्ष्मणगढ़ लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ के द्वारा आज अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर शाम 5:00 बजे दूध महोत्सव का आयोजन किया गया ट्रस्ट का एक अभियान शराब से नाता तोड़ो दूध से नाता जोड़ो के तहत आमजन को केसर युक्त दूध पिलाया गया इस अभियान का उद्देश्य है कि वर्तमान समय में युवा पीढी़ बुरे व्यसन से लगाव करके पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते हुए शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के साथ नया साल मानता है ट्रस्ट का उद्देश्य है कि सभी यूवा पीढ़ी सनातन धर्म संस्कृति के अनुसार नव वर्ष मनाए शराब की जगह दूध से नववर्ष का स्वागत करें क्योंकि शराब एक व्यक्ति का नाश नहीं करती शराब के सेवन से पूरे परिवार के खुशियों का नाश हो जाता है पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है अतः ट्रस्ट सभी से निवेदन करता है कि इस अभियान का ह...

पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत गायरियावास से भी निकली अक्षत कलश शोभायात्रा

चित्र
 पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत गायरियावास से भी निकली अक्षत कलश शोभायात्रा विवेक अग्रवाल  उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। विवेकानंद नगर शाखा की ओर से रविवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित बेकनी पुलिया चौराहे से विक्रमादित्य चौराहे तक भव्य शोभायात्रा के रूप में पवित्र नगरी अयोध्या से आये अक्षत कलश यात्रा शोभायात्रा के रूप में निकाली गयी। बस्ती संयोजक अजय बडाला ने बताया कि 500 वर्ष बाद आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में हम सभी के आराध्य भगवान राम मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा रहा है। इस दिवस को पूरे देश में हर घर अयोध्या व हर मंदिर राम मंदिर के रूप में दीपावली के उत्सव की तरह मनाया जायेगा। पूरे देश में हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए हर घर में अयोध्या से आये अक्षत भेंट कर 22 जनवरी को अपने घर पर केसरिया पताका फहराने व घरों के बाहर पांच दिपक जलाने का संकल्प लिया जायेगा। सह संयोजक अर्जुन मेघवाल ने बताया कि शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया व महिलाओं द्वारा अक्षय पात्र की पूजा अर्चना की गयी। नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा के आगे डीजे प...

अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रत्येक मन्दिर व घर में एक पेड़ राम के नाम लगाने का आह्वान* पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बैठक में निर्णय

चित्र
 * अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रत्येक मन्दिर व घर में एक पेड़ राम के नाम लगाने का आह्वान*  पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बैठक में निर्णय विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों से "एक पेड़ राम के नाम" लगाने का आह्वान किया है।  पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर के संयोजक मनीष मेघवाल ने बताया कि श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन 22 जनवरी को संपूर्ण देश में प्रत्येक मंदिर में "एक पेड़ राम के नाम" रोपण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने आह्वान किया है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रत्येक मंदिर में कम से कम एक पेड़ का रोपण अवश्य हो, अधिक पेड़ भी लगा सकते है,जिसे श्री राम वाटिका का नाम दिया जाए। साथ ही उदयपुर शहर के प्रत्येक घर के सदस्य अपने घर में प्रभु श्री राम के नाम से एक पौधे का रोपण अवश्य करें और उसका पूजन करें। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जल आय...

बैठक में गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय

चित्र
 बैठक में गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंहवाहिनी उदयपुर के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से  प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतन्त्र दिवस  विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। जिलाअध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि इसके क्रियान्वयन हेतु  30 दिसम्बर को सायं 4 बजे महाकाली शक्तिपीठ शान्तिनगर, हिरणमगरी, सेक्टर-5, उदयपुर पर रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके गणतन्त्र दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाने का निर्णय किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि देने  की घोषणा की।

बी.एन. फार्मेसी की सोनिका श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की उपाधि

चित्र
 बी.एन. फार्मेसी की सोनिका श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की उपाधि विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। बीएन फार्मेसी की छात्रा सोनिका श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है । इनका शोध विषय "फार्माकोलॉजिकल इवैल्यूएशन ऑफ़ सम हर्बल फार्मूलेशन्स फ्रोम फाइटोकंस्टीट्यूएंट्स ऑफ़ सराका असोका" था। इस शोध का मार्गदर्शन बी.एन.कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के फार्मेस्युटिक्स प्राध्यापक डॉ. कमल सिंह राठौड़ ने किया। सोनिका की दूरदर्शिता और सतत प्रयास से यह शोध सफल हो सका। हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार, माता सीता आशोक वाटिका में रहती थीं और अशोक वृक्ष के नीचे बैठी थीं और अवसाद को सहन कर सकी जो कि इस शोध का प्रेरणाश्रोत बना। इसके अलावा इसके फल, फूल, बीज, छाल का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इस शोध का परिणामस्वरूप, सोनिका ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने पेपर्स प्रस्तुत किए हैं, जिससे समाज को डिप्रेशन के लिए हर्बल समाधान की दिशा मिली है। उनकी शोधनिष्ठा और नैतिकता ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया है, जिसे लोगों के बीच उनके...

योगिता मीरवाल प्रदेश महिला कॉंग्रेस की महासचिव बनीं

चित्र
 योगिता मीरवाल प्रदेश महिला कॉंग्रेस की महासचिव बनीं  जयपुर । महिला एवं बाल विकास को समर्पित समाज सेवी प्रखर वक्ता पत्रकारिता से संबंध रखने वाली महिला सशक्तिकरण , शिक्षा, संरक्षण, अधिकार, सुरक्षा की प्रथम प्रहरी बनकर मानवता के हितों को ध्यान में रखते हुऐ समाज को जागरूक करने वालीं योगिता मीरवाल का हमेशा सकारात्मक प्रयास रहा ।  इनके द्वारा राजस्थान में महिला शक्ति संगठन बनाकर फ्री भोजन,शिक्षा, अधिकार संरक्षण हेतु अनेकों कार्य किए जा चुके हैं । तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं। मीरवाल के सामाजिक कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष नीता डिसूजा, राज.प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम, संगठन महासचिव प्रियंका नंदवाना की अनुशंसा से योगिता मीर वाल को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह में महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन महासचिव प्रियंका नंदवाना द्वारा योगिता मीर वाल को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश कांग्रेस महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने पर खुशी जाहिर की।

फ़तेह स्कूल प्रांगण में चल रही कथा संपन्न अंतिम दिन खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की

चित्र
 फ़तेह स्कूल प्रांगण में चल रही कथा संपन्न  अंतिम दिन खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद भाग‌वत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन पूर्णाहुति हवन के साथ सम्पन्न हुआ, संस्थान के आचार्यो ने मंत्रोच्चार के साथ कथा व्यास साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती एवं पधारे हुए सभी संतजनों, कथा यजमानो, सेवादारों एवं श्रद्धालुओ ने राष्ट्र रक्षा, राष्ट्र उन्नति व सभी के लिए कल्याण हेतु अपनी आहुतियां अर्पित की, पूर्णाहुति के पश्चात संस्थान की ओर से एक विशेष कार्यक्रम संस्थान द्वारा चलाए जा रहे "मंथन प्रकल्प" के अंतर्गत फतह स्कूल के युवा खिलाड़ियों को निशुल्क खेल सामग्री, जिसमें ग्यारह खेलो की सामग्री शामिल थी, फ़तेह स्कूल को समर्पित की गई। इस आयोजन मे मुख्य अतिथि ताराचंद जैन विधायक उदयपुर शहर, गौरव वल्लभ राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस, चेतन पानेरी प्रिंसिपल फ़तेह स्कूल, गोपाल आसोलिया सचिव फतेह स्कूल आदि मौजूद रहे।

हंसराज लाखीवाल,पत्रकार एवं समाजसेवी को अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि)राजस्थान प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

चित्र
 जयपुर अखिल भारतीय बलाई महासभा रजि,के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल बछेर पूर्व विधायक दूदू व राजस्थान के प्रभारी नन्द किशोर वर्मा की सहमति से ,हंसराज लाखीवाल,पत्रकार एवं समाजसेवी को अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि)राजस्थान प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं। श्री लाखीवाल जी के रचनात्मक सोच एवं सेवा भाव से बलाई समाज प्रगति की ओर अग्रसर होगा

महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैंस द्वारा पुरस्कृत। मुंबई राजभवन में अशोक गुप्ता को सम्मानित किया गया।*

चित्र
 * महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैंस द्वारा पुरस्कृत। मुंबई राजभवन में अशोक गुप्ता को सम्मानित किया गया।*  प्रतिनिधि मुंबई स्नेहा उत्तम मडावी  29 दिसंबर 2023 को महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैश द्वारा पूरे महाराष्ट्र के 45 लोगों को राजभवन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान सभी व्यक्तियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए दिया गया। इसी क्रम में इंद्रा इंग्लिश हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, मानखुर्द, मुंबई के संस्थापक डॉ. अशोक बी गुप्ता को उनके 35 वर्षों के लिए यह सम्मान दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में. शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान का आयोजन प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत एसोसिएशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री राम कुमार पाल एवं प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत एसोसिएशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अर्पिता राय थीं। यह सम्मान मिलने पर डाॅ. गुप्ता के शिक्षकों, सहकर्मियों, पत्रकारों और परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल था और वह इस तरह के पुरस्कार प्राप्त करके अपने समुदाय और देश का नाम ऊंचा करते रहे।

आर्य समाज सज्जन नगर ने वेद प्रचार सप्ताह मनाया

चित्र
 आर्य समाज सज्जन नगर ने वेद प्रचार सप्ताह मनाया  विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। आर्य समाज सज्जन नगर, उदयपुर ने 24 से 30 दिसम्बर तक वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया। जिसके माध्यम से सात दिनों तक सात अलग अलग स्थानों पर संध्या, हवन, भजन व प्रवचन का कार्यक्रम किया गया। प्रथम दिवस के यजमान डॉ देवीलाल गर्ग, ढीकली रहे। द्वितीय दिवस के यजमान श्रीमती सरोज साहू, हर्ष नगर रहे। तृतीय दिवस के यजमान सागर जाटव बड़गांव रहे। चतुर्थ दिवस के यजमान डॉ भगवती लाल दाधीच, श्री चारभुजानाथ मन्दिर ढीकली रहे। पञ्चम दिवस के यजमान अंकुर मेहता, शोभागपुरा रहे। षष्ठम दिवस के यजमान श्रीमती राखी गोस्वामी, शोभागपुरा रहे। सप्तम दिवस के यजमान अजय व्यास , सवीना रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी स्थलों पर यज्ञ के प्रकार, महत्व व आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला गया एवं आर्य समाज के उद्देश्यों, वेदों व वैदिक शिक्षा का महत्व जनसाधारण को समझाया गया। आर्य समाज के प्रधान डॉ देवीलाल गर्ग, मंत्री हेमांग जोशी, कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपिका पंड्या, उपमंत्री डॉ दीपक साहू, विवेक बाकडे एवं श्रीमती वेणु...

स्काउट गाइड एवं इको क्लब सदस्य ने किया जल संरक्षण के तहत बड़ा तालाब में किया श्रमदान

चित्र
स्काउट गाइड एवं इको क्लब सदस्य ने किया जल संरक्षण के तहत बड़ा तालाब में किया श्रमदान राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वाधान में पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेशनल ग्रीन कोर योजना अंतर्गत पर्यावरण चेतना के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । जिसके तहत जल संरक्षण एवं जल प्रदूषण रोकथाम कार्यक्रम के तहत सांवली रोड स्थित माधव सागर बड़ा तालाब शिकार पर करीब 3 घंटे इको क्लब सदस्यों एवं स्काउट्स, रोवर रेंजर ने श्रमदान किया तालाब के दो चोपड़ो की सफाई की पॉलिथीन कागज कचरा प्लास्टिक बॉटल व अन्य सामग्री एकत्रित की, तालाब में पानी आने के रास्ते की भी सफाई कर जल को प्रदूषण होने से बचने के लिए कार्य किया एवं लोगों को जल संरक्षण एवं तालाब गंदा नहीं करने के लिए प्रेरित किया । जिला संगठन आयुक्त स्काउट बसंत कुमार लाटा एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड सुश्री प्रियंका कुमारी खीचड़ ,एएलटी स्काउट रामलाल चौधरी , सीओ गाइड प्रियंका कुमारी , स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के सचिव किशन लाल सियाक, रामगढ़ शेखावाटी सचिव हरिश्चंद्र वर्मा, ओमप्रकाश पारीक, महिपाल सिंह खी...

रोवर रेंजर कार्निवल बेलगांव कर्नाटक से शानदार प्रदर्शन कर लोटे सीकर के रोवर रेंजर

चित्र
 रोवर रेंजर कार्निवल बेलगांव कर्नाटक से शानदार प्रदर्शन कर लोटे सीकर के रोवर रेंजर राजस्थान प्रांत ने जीती रेंजर के उत्कृष्ट प्रदर्शन से चैंपियनशिप शील्ड   भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में 21 दिसंबर से राष्ट्रीय स्तरीय रोवर रेंजर कार्निवल बेलगाव कर्नाटक मैं राजस्थान दल मे अन्य जिलों के साथ सीकर जिले के 13 सदस्यों का दल ने एल आर शर्मा सी ओ स्काउट राज्य मुख्यालय जयपुर ,कल्पना शर्मा सी ओ गाइड अलवर, ब्रज सुंदर मीणा सी ओ स्काउट कोटा ,सुनीता मीणा सी ओ गाइड , के मार्गदर्शन में जिले से मोहनलाल सुखाड़िया रोवर लीडर मरुधर ओपन रोवर क्रू सीकर, के नेतृत्व में ईश्वर चंद्र भगत कमलेश वर्मा महेंद्र कुमार वर्मा मरुधर ओपन रोवर कू सीकर राम प्रसाद भास्कर बीआर अंबेडकर ओपन रोवर कू थोई, पीतांबर लोरा डॉ कलाम ओपन रोवर कू पचार, सुरेश कुमार दानोदिया भगत सिंह ओपन रोवर कू कोलीड़ा,इनके साथ रेंजर विभाग में निकिता जांगिड़ श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय कला संकाय सीकर से उज्जवल,रौनक कुमारी शर्मा ,कनिका कुमारी शर्मा ,चंद्रकला ,मुस्कान गुर्जर ने भाग लिया । विभिन्न प्...

कीर्तन मेला 2024 1 जनवरी को

चित्र
 कीर्तन मेला 2024  1 जनवरी को विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। भूपालपुरा एल रोड स्थित हरे कृष्ण मूवमेंट मंदिर में नव वर्ष का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आध्यात्मिक कीर्तन मेले का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ 5:00 से रात्रि 8:00 तक मनाया जाएगा। मंदिर के कोऑर्डिनेटर ऋषिकेश दास ने बताया कि इस अवसर पर नव वर्ष स्वागत आध्यात्मिक अनुभूति के साथ किया जाएगा। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे संकीर्तन यज्ञ के साथ भव्य और आकर्षक कीर्तन मेला आयोजित होगा। गौरांग निताई की भव्य आकर्षक आरती की जाएगी और बाद में महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। इस आयोजन में भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऋषिकेश दास ने बताया कि प्रभु की आराधना भक्ति और सत्संग के माध्यम से भी नव वर्ष का शुभारंभ उतने ही उल्लास के साथ किया जा सकता है जितना भौतिकता के साथ हम करते आ रहे हैं। आज के समय में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से अवगत कराने की आवश्यकता है श्रीमदभगवत गीता मनुष्य के अंदर ऐसे ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संस्कारों का बीज बोती है।

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल जी का भव्य स्वागत कार्यक्रम 1 जनवरी को

चित्र
 कैबिनेट मंत्री बाबूलाल जी का भव्य स्वागत कार्यक्रम 1 जनवरी को उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर की ओर से बाबूलाल जी के कैबिनेट मंत्री बनने एवं प्रथम बार उदयपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन 1 जनवरी को किया जाएगा। संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि मंत्री बाबूलाल जी सर्वप्रथम सवेरे 7:30 बजे डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे जहां मावली वल्लभनगर के कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारीगण स्वागत करेंगे। उसके बाद प्रभु एकलिंग नाथ के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे यहां पहुंचने पर राजसमंद जिला देबारी मंडल मावली विधानसभा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उदयपुर में श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी दीनदयाल जी उपाध्याय एवं सुंदर सिंह जी भंडारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि इसके बाद बाद सवेरे 11:30 बलीचा स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा शहर व देहात जिला द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्...

एक्स्पा कैडेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत कैडेट्स ने सीखे कम्युनिकेशन तथा पब्लिक स्पीकिंग के गुण

चित्र
 एक्स्पा कैडेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत कैडेट्स ने सीखे कम्युनिकेशन तथा पब्लिक स्पीकिंग के गुण विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। 5 राज गर्ल्स एनसीसी द्वारा "एक भारत श्रेष्ठ भारत" शिविर का आयोजन भूपाल नोबल्स संस्थान के कैंपस में 3 दिसंबर से 4 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में आज नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा अपने प्रदेश के ऐतिहासिक, राजनीतिक, भौगोलिक, कला संस्कृति का प्रदर्शन नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया।  इस 20 मिनट की प्रस्तुति में कैडेट अपने प्रदेश के प्रमुख खान-पान, वहां की वेशभूषा तथा भाषा का उल्लेख, वहा उपस्थित सभी दर्शकों को समझने का प्रयास किया। शिविर में कैडेट्स को एक्सपा कैडेट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत पूर्व एनसीसी कैडेट्स संस्था द्वारा सभी सीनियर विंग तथा सीनियर डिवीजन कैडेट्स को कम्युनिकेशन, लिसनिंग स्किल्स ,क्रिएटिव थिंकिंग तथा मेंटल एबिलिटी के लेक्चरर्स लिए गए तथा कुछ माइंड गेम्स द्वारा उनका साइकोलॉजिकल टेस्ट भी कराया गया। उदयपुर समूह मुख्यालय के ग्रुप कमांडर, कर्नल भा...

श्रीराम ने शक्ति पूजा कर रावण को किया पराजित -निराला की कविता ‘राम की शक्ति पूजा’ पर आधारित नृत्य नाटिका ने लूटी वाहवाही -पंजाब के गिद्दा, कश्मीर के रौफ और अन्य राज्यों के लोक नृत्यों ने साकार की संस्कृति

चित्र
 श्रीराम ने शक्ति पूजा कर रावण को किया पराजित -निराला की कविता ‘राम की शक्ति पूजा’ पर आधारित नृत्य नाटिका ने लूटी वाहवाही -पंजाब के गिद्दा, कश्मीर के रौफ और अन्य राज्यों के लोक नृत्यों ने साकार की संस्कृति उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर।। जब रावण छलपूर्वक सीता का अपहरण कर ले गया, तब प्रभु श्रीराम उसको दंड देकर सीता को मुक्त कराने के लिए उससे युद्ध करने लगे, तब उन्हें ऐसा लगा कि रावण उनके सभी अमोघ बाणों को काट रहा है और उसके प्रहार वानर सेना को भयंकर क्षति पहुंचा रहे हैं। यह देख राम कुछ व्यथित से हो गए, क्योंकि उस समय वे नारायण नहीं, अपितु मानव रूप में थे। जब रावण जैसे अधर्मी के समक्ष धर्म के लिए युद्ध कर रहे राम को निराशा-सी होने लगी तब उन्होंने एकाग्र होकर ध्यान किया तो देखा कि रावण के पीछे देवी शक्ति खड़ी हैं। इस पर उन्होंने जामवंत से मंत्रणा की तो जामवंत ने उन्हें बताया कि रावण ने युद्ध में आने से पूर्व शक्ति की पूजा की है, इसलिए देवी उसको सुरक्षा और बल प्रदान कर रही है। आप भी देवी का यज्ञ करें, तो वे आपको यह धर्म युद्ध जीतने का वरदान प्रदान कर सकती हैं। इस पर श्री...

मुस्कान क्लब ने किया नूतन वर्ष का अभिनंदन, विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की

चित्र
 मुस्कान क्लब ने किया नूतन वर्ष का अभिनंदन, विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। मुस्कान क्लब के वरिष्ठ नागरिकों ने ओरिएंटल पैलेस के नंदन वन में नव वर्ष के आगमन पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की। प्रवक्ता डॉ. नरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विचित्र वेशभूषा, महिला चेयर रेस में प्रथम मैना बया, हेट ट्रांफर गेम में प्रथम रतन महलोत, अंताक्षरी में महिला प्रभारी मधुबाला पंडित, पुरुष प्रभारी में एम पी माथुर विजयी रहे कोशल्या गट्टानी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पोरवाल, महासचिव नरेश शर्मा, संस्कृति सचिव के.के. त्रिपाठी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 250 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य बहुत ही उत्साहित थे। इस क्लब में कई अच्छे गायक कलाकार संगीतकार जुड़े हैं।

इस्कॉन कोवे चीरवा द्वारा सेंट्रल जेल में हुआ गीता दान (31 शाम होगा फतेहसागर पर हरिनाम संकीर्तन )

चित्र
 इस्कॉन कोवे चीरवा द्वारा सेंट्रल जेल में हुआ गीता दान  (31 शाम होगा फतेहसागर पर हरिनाम संकीर्तन ) विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। गीता जयंती माह के उपलक्ष में इस्कॉन कोवे चीरवा द्वारा सेंट्रल जेल उदयपुर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद दास द्वारा कलयुग में हरिनाम की महिमा का वर्णन करते हुए समय के उपयोग के बारे में जानकारी दी । हरिनाम के साथ भगवद गीता के श्लोकों का उच्चारण के अभ्यास के साथ भगवद गीता के मूल सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में उतारने का प्रयास करने के लिए कहते हुए इससे दैनिक जीवन में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा की । कार्यक्रम के अंत में जेल निवासियों को श्रीमद भगवद्गीता वितरित की गई एवं उपस्थित अधिकारियों को भी भगवद गीता देते हुए अध्ययन का आग्रह किया । इसी के साथ प्रश्नोत्तर में जेल निवासियों द्वारा नियमित गीता कक्षा शुरू करने के लिए कहा साथ ही हरिनाम में भी रुचि व्यक्त की । प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद दास ने NH 8 पर मोहनपुरा च...

मंदिर में होगा महाअभिषेक

चित्र
 मंदिर में होगा महाअभिषेक उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) का 30 दिसंबर। आदित्यार्क महोत्सव 14 जनवरी रविवार प्रातः 8 बजे महाकाल मंदिर में महाकाल का अभिषेक कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा कार्यक्रम सयोजक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह राष्ट्र मंगल जनमंगल कल्याण निमित्त यह आयोजन किया जायेगा युवा टीम सरंक्षक गोविंद दीक्षित ने कहा कि भगवान बोहरा गणेश जी को निमंत्रण देकर शहर में निमंत्रण दिया जाएगा आयोजन सह संयोजक नेमीचंद आचार्य ललित सैन को बनाया गया है दुर्गेश सुखवाल निर्मल मट्ठा नितिन कालरा विकास निगम सहित अनेक भक्तगण द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है कार्यक्रम संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के मूर्ति प्रतिष्ठा अवसर पर हर घर दीप जलाये अभियान की शुरुआत की जाएगी

शासनिक राव समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन महुडा ने जीता खिताब

चित्र
 शासनिक राव समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन महुडा ने जीता खिताब विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। शहर के विद्या भवन क्रिकेट ग्राउंड में चल रही शासनिक राव समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर से शुरू हुई थी जिसका समापन 30 दिसंबर को हुआ इसमें कुल अंडर-19 की छ वह मुख्य 32 टीमों समेत कुल 38 टीमों ने भाग लिया जिसमें लगभग 600 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। सीनियर टीम फाइनल में महुडा ने जोडलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया।  अंडर-19 फाइनल में बोयणा ने ढोसर को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर टीम फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच रूबल सिंह, बेस्ट बैट्समैन पुष्कर सिंह को दिया गया। बेस्ट फील्डर विजय सिंह, बेस्ट बॉलर गजेंद्र सिंह जोडलिया, मैन ऑफ़ द सीरीज गजेंद्र सिंह, बेस्ट केच हिम्मत सिंह सुरतपुरा को दिया गया। फेयर प्ले अवार्ड सुरतपुरा टीम को दिया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता शासनिक राव समाज खेल संस्थान द्वारा आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष कान सिंह , भगवत सिंह, अशोक सिंह, नरेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, पुष्कर सिंह, दिलीप सिंह, उदय सिंह, भ...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे गोगुंदा राजतिलक स्थली महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

चित्र
 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे गोगुंदा राजतिलक स्थली महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन उदयपुर, 30 दिसंबर। भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को गोगुन्दा दौरे पर रहे। वे गोगुन्दा स्थित महाराणा प्रताप राजतिलक स्थल पहुंचे और वहां मेवाड़ के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए प्रताप के त्याग व स्वतंत्रता संघर्ष को याद किया। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित शिव मंदिर व बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने राजतिलक स्थल का दौरा किया और वहां आवश्यक जीर्णोद्धार व सुविधाओं का विस्तार कर उसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। कलक्टर की तत्परता महाराणा प्रताप की प्रतिमा में पूजा-अर्चना के दौरान वहां उन्होंने ऐतिहासिक बावड़ी को देखा और जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल को बावड़ी की शीघ्र सफाई करवाते हुए आवश्यक रखरखान के निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री के आदेश पर कलक्टर ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ...

हर वर्ग को सशक्त बनाते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रधानमंत्री मोदी

चित्र
 हर वर्ग को सशक्त बनाते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रधानमंत्री मोदी केन्द्रीय मंत्री गोयल ने मोरवल गांव में ग्रामीणों से किया संवाद विकसित यात्रा संकल्प कार्यक्रम की दी जानकारी, पात्रजनों को किया लाभान्वित उदयपुर, 30 दिसंबर। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल गोगुन्दा ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित मोरवल गांव पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की और लगभग डेढ़ घंटा ग्रामीणों के बीच में रहकर उनसे संवाद किया। मंच से संबोधित करने की बजाय मंत्री ने ग्रामीणों के समक्ष जाकर उनसे चर्चा की और सरकार की हर योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका पूरा-पूरा लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मोदी की यह गारंटी वाली गाड़ी जो आप लोगों के बीच आई है इसका यही उद्देश्य है कि हर वर्ग को सशक्त बनाते हुए 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के साथ हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास की मु...

बीएन की माया कुमारी को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथेलेटिक्स में हेमर थ्रो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज

चित्र
 बीएन की माया कुमारी को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथेलेटिक्स में हेमर थ्रो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज  विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड सेक्रेटरी डॉ हितेष रावल ने बताया कि भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की एथलीट माया कुमारी शिक्षा संकाय ने कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में हेमर थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस गौरव के लिए संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ और स्पोर्ट्स बोर्ड चेयरमैन डॉ आर एस शक्तावत ने माया कुमारी और प्रशिक्षण टीम को बधाई प्रेषित की और बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का सनातन पुनरुत्थान दिवस 5 जनवरी को" 4 जनवरी से 8 जनवरी को रहेंगे उदयपुर प्रवास पर

चित्र
 "सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का सनातन पुनरुत्थान दिवस 5 जनवरी को" 4 जनवरी से 8 जनवरी को रहेंगे उदयपुर प्रवास पर उदयपुर संवाददाता( जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। श्री आनंदम धाम पीठ के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज का उदयपुर में प्राकट्योत्सव “सनातन पुनरूत्थान दिवस” के रूप में मनाया जायेगा । आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.विक्रम मेनारिया ने बताया कि इसी कार्यक्रम को लेकर सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने की एवं मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी एवं डूंगरपुर नगर परिषद अध्यक्ष अमृत कलासुआ थे। डॉ.मेनारिया ने बताया कि बैठक में विवेकानंद तिराहे से विश्वविद्यालय सभागार तक शोभायात्रा निकलने का निर्णय किया गया। गुरुदेव के निजी सचिव स्वप्निल स्वाभाविक में बताया कि गुरुदेव का प्रवास 4 जनवरी से प्रारंभ होगा एवं 8 जनवरी को गुरुदेव उदयपुर से प्रस्थान कर जाएंगे। 5 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के विवेकानंद सभागार में होगा। 6 जनवरी को प्रताप गौरव केंद्र में "राष्ट्र की बात स्वयंसेवकों के साथ...

शोध पत्रिका का हुआ विमोचन

चित्र
 शोध पत्रिका का हुआ विमोचन विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक साहित्य संस्थान द्वारा 1947 से नियमित प्रकाशित शोध पत्रिका के 73वें अंक का विमोचन प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, निदेशक प्रो. जीवन सिंह खरकवाल, राकेश त्रिपाठी ने किया। पत्रिका में देश के विभिन्न राज्यों में हुई नवीन खोज, इतिहास एवं संस्कृत राजस्थानी भाषा दर्शन कला संस्कृति विषय से सम्बंधित नवीन जानकारियों को इसमें दर्शाया गया है। इस अंक को मुख्य रूप से छः स्तम्भों में विभक्त किया गया है जिसमें प्रथम इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति , दूसरा भाषा, साहित्य एवं दर्शन, तीसरा नवीन खोज, चौथा पुनर्नवा, पांचवा पुस्तक समीक्षा, छटा गति प्रगति के रूप में रखा गया है।  इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. कुल शेखर व्यास, सुभाष बोहरा, चन्द्रेश छतलानी, शोयब कुरेषी, नारायण पालीवाल उपस्थित थे।  यह जानकारी निजी सचिव केके कुमावत ने दी।

राजस्थान प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण में उदयपुर से गए कई पदाधिकारी कार्यकर्ता... बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री बनने पर दी बधाई

चित्र
 राजस्थान प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण में उदयपुर से गए कई पदाधिकारी कार्यकर्ता... बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री बनने पर दी बधाई उदयपुर,जयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण समारोह में उदयपुर से भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जयपुर पहुंचे और इस विशिष्ट समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मेवाड़ से झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक को मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्नता व्यक्ति एवं उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमोद सामर प्रदेश संयोजक सहकारीता प्रकोष्ठ,भँवर सिंह पंवार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गजपाल सिंह राठौड़ जिला महामंत्री,कन्हैयालाल मीणा भाजपा उदयपुर ललीत सिंह सिसोदिया देहात जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,रवि नाहर कोषाध्यक्ष किशन मेघवाल ज़िला मंत्री उदयपुर देहात आदि उपस्थित थे। भाजपा ने किया हर्ष व्यक्त- मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एवं उदयपुर से झाडोल के विधायक बाबूलाल खराड़ी को कै...

आत्म जागृत मनुष्य प्रकृति का दोहन नहीं पूजन करता है : साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी*

चित्र
 *आत्म जागृत मनुष्य प्रकृति का दोहन नहीं पूजन करता है : साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी* विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ के सप्तम् एवं अंतिम दिवस की सभा में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री वैैष्णवी भारती जी ने बहुत ही सुसज्जित ढंग से भगवान श्रीकृष्ण जी के अलौकिक एवं महान व्यक्तित्व के पहलुओं से अवगत करवाया। रूक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से सीख मिलती हैकि प्रभु उस आत्मा का वरण करते हैं जिसमें उन्हें प्राप्त करने की सच्ची जिज्ञासा हो। रूक्मिणी जी का विवाह शिशुपाल से नहीं हो सकता, क्योंकि वह लक्ष्मी जी का अवतार हैं। श्री लक्ष्मी सदैव विष्णु के संग ही शोभायमान होती हैं। हमारे वेदों में धरती को विष्णुरूपा माना गया है। धरती जो हमारा भार वहन करती हैं। धन-धान्य से हमारा भरण पोषण करती है। इसलिये धरती को मां कहा गया है। कुदरत को भी मां का दर्जा दिया गया है। आज प्रकृति का दोहन कर रहा है मानव। इसलिए प्रकृति संहारक चंडिका का रूप धारण कर चुकी है। अन्न, धान्य से हम सब ...

डॉ भगवती सम्मानित

चित्र
 डॉ भगवती सम्मानित विवेक अग्रवाल उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा 24 एवं 25 दिसंबर 2023 , को दो दिवसीय 19 वां वृहद राष्ट्रीय ज्योतिष एंव वास्तु सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमे उदयपुर राजस्थान के ज्योतिषाचार्य, संगीतकार,लोकप्रिय कथावाचक ओर भजन गायक डाॅ भगवती लाल साहु ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश जा कर कार्यक्रम मे सहभागिता की । शिव शंकर ज्योतिष एंव वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 19 वां वृहद राष्ट्रीय ज्योतिष एंव वास्तु सेमिनार 2023 मे देश विदेश के लगभग 400 ज्योतिष विशेषज्ञ, वास्तु विशेषज्ञ, हस्तरेखा विशेषज्ञ, टैरो कार्ड विशेषज्ञ, अंक विज्ञान विशेषज्ञ योग विशेषज्ञ ओर तंत्र विशेषज्ञ ने भाग लिया । इस कार्यक्रम मे उदयपुर राजस्थान से ज्योतिषाचार्य डाॅ भगवती लाल साहु का संस्थान के अध्यक्ष डाॅ शीव शंकर शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर, उपरणा ओढ़ाकर,प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया । विशेषकर अयोध्या मे भगवान श्री राम के नवनिर्मीत दिव्य मंदिर का प्रतीक दे कर सम्मानित किया ...

विवि के नि:शुल्क योगाभ्यास शिविर में कराया अभ्यास।

चित्र
विवि के नि:शुल्क योगाभ्यास शिविर में  कराया अभ्यास। उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज 30 दिसंबर।  सुविवि की सामाजिक सरोकारिता की प्रतिबद्धता के अन्तर्गत विश्वविद्यालय योग केंद्र के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर  में स्थित विवेकानंद ऑडिटोरियम के केफैटेरिया हाल में विगत वर्ष के 19अक्टूबर 2021 से निरंतर चल रहे इस नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बिना किसी अवकाश के विगत 115 सप्ताहों व 805 दिनों से निरंतर  प्रातः 6:00 से 7:15 आयोजित हो रहे इस शिविर में योग अभ्यासियों को  योग प्रशिक्षक श्रीमती सरोज पोरवाल द्वारा  शिविर  में इम्यूनिटी बढ़ाने,  हेतु सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध कटिचक्रासन, त्रिकोणासन, बकासन, गोमुखासन, सर्वांगासन, हलासन, नौकासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन, धनुरासन के साथ साथ अनुलोम विलोम कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास के साथ साथ एडवांस आसनों का प्रर्दशन व अभ्यास भी कराया। उल्लेखनीय है कि यह शिविर नि:शुल्...

अंबाजी रोड पर वंदना कोल्डड्रिंक के पास निर्माणाधीन अग्रवाल डेवलपर्स के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य, खरीद बेचान पर रोक के आदेश,

चित्र
 अंबाजी रोड पर  वंदना कोल्डड्रिंक के पास निर्माणाधीन अग्रवाल डेवलपर्स के  कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य, खरीद बेचान पर रोक के आदेश, नगर पालिका द्वारा जारी निर्माण स्वीकृति के विपरीत निर्माण होने पर किए आदेश, स्वायत्त शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने जारी किए स्थगन आदेश आबूरोड। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के अतिरिक्त निदेशक चांदमल वर्मा ने वार्ड नंबर 15 के स्थानीय निवासी शेख मोहम्मद जरिए उनके वाद मित्र भवनीश बारोट पार्षद नगर पालिका आबूरोड की अपील पर वार्ड नंबर 15 में अंबाजी रोड पर वंदना कोल्डड्रिंकस के बाहर अग्रवाल डेवलपर्स द्वारा निर्मित किया जा रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश, स्टे जारी करते हुए निर्माणकर्ताओं को पाबंद किया है कि आगे किसी भी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं करें एवं साथ ही इस संपत्ति के किसी भी भाग का किसी अन्य को बेचान नहीं किया जाए। अतिरिक्त निदेशक चांदमल वर्मा ने इस संबंध में  नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि निर्माणकर्ता आगे किसी भी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नही...

लोक कलाकारों के हितों के लिए निष्पक्ष जांच की मांग

चित्र
 लोक कलाकारों के हितों के लिए निष्पक्ष जांच की मांग उदयपुर, 30 दिसंबर। विरासत फॉक डांस एंड पपेट शो की संस्थापक विजयलक्ष्मी आमेटा ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर को ज्ञापन सौंप कर शहर में धर्म की आड़ में लोक कला व कलाकारों को हतोत्साहित करने के प्रयास पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में आमेटा ने कहा कि मैं पिछले एक साल से जगदीश चौक सिटी पैलेस के पास स्थित अपने पिताजी के मकान में विरासत राजस्थानी फॉक डांस एंड पपेट शो आयोजित करती आ रही हूं। आमेटा ने अपने ज्ञापन में कहा कि मेरे मकान के सामने जगत शिरोमणी मंदिर में  रहने वाले हिमांशु शर्मा ने मेरे मकान की छत पर रेस्टोरेंट खोलने के लिए छत किराए पर लेने का प्रस्ताव रखा जिसे मैनें मना कर दिया। शर्मा ने अपनी माताजी को मेरे यहां टिकट विंडो पर नौकरी देने का आग्रह भी किया जिसे मैने नामंजूर कर दिया। इस कारण हिमांशु ने रंजिश पालते हुए मेरे शो को बंद करवाने के प्रयास शुरु कर दिए। आमेटा ने अपने ज्ञापन में कहां की मामले की गंभीरता को देखते हुए घंटाघर थाना पुलिस ने पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रकर...