शोध पत्रिका का हुआ विमोचन
शोध पत्रिका का हुआ विमोचन
विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक साहित्य संस्थान द्वारा 1947 से नियमित प्रकाशित शोध पत्रिका के 73वें अंक का विमोचन प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, निदेशक प्रो. जीवन सिंह खरकवाल, राकेश त्रिपाठी ने किया। पत्रिका में देश के विभिन्न राज्यों में हुई नवीन खोज, इतिहास एवं संस्कृत राजस्थानी भाषा दर्शन कला संस्कृति विषय से सम्बंधित नवीन जानकारियों को इसमें दर्शाया गया है। इस अंक को मुख्य रूप से छः स्तम्भों में विभक्त किया गया है जिसमें प्रथम इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति , दूसरा भाषा, साहित्य एवं दर्शन, तीसरा नवीन खोज, चौथा पुनर्नवा, पांचवा पुस्तक समीक्षा, छटा गति प्रगति के रूप में रखा गया है।
इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. कुल शेखर व्यास, सुभाष बोहरा, चन्द्रेश छतलानी, शोयब कुरेषी, नारायण पालीवाल उपस्थित थे।
यह जानकारी निजी सचिव केके कुमावत ने दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें