राजस्थान प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण में उदयपुर से गए कई पदाधिकारी कार्यकर्ता... बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री बनने पर दी बधाई
राजस्थान प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण में उदयपुर से गए कई पदाधिकारी कार्यकर्ता... बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री बनने पर दी बधाई
उदयपुर,जयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 30 दिसंबर।
प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण समारोह में उदयपुर से भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जयपुर पहुंचे और इस विशिष्ट समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर मेवाड़ से झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक को मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्नता व्यक्ति एवं उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रमोद सामर प्रदेश संयोजक सहकारीता प्रकोष्ठ,भँवर सिंह पंवार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गजपाल सिंह राठौड़ जिला महामंत्री,कन्हैयालाल मीणा भाजपा उदयपुर ललीत सिंह सिसोदिया देहात जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,रवि नाहर कोषाध्यक्ष किशन मेघवाल ज़िला मंत्री उदयपुर देहात आदि उपस्थित थे। भाजपा ने किया हर्ष व्यक्त-
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एवं उदयपुर से झाडोल के विधायक बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत,जिला महामंत्री डॉ किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल आदि जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें