कैबिनेट मंत्री बाबूलाल जी का भव्य स्वागत कार्यक्रम 1 जनवरी को

 कैबिनेट मंत्री बाबूलाल जी का भव्य स्वागत कार्यक्रम 1 जनवरी को



उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर की ओर से बाबूलाल जी के कैबिनेट मंत्री बनने एवं प्रथम बार उदयपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन 1 जनवरी को किया जाएगा। संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि मंत्री बाबूलाल जी सर्वप्रथम सवेरे 7:30 बजे डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे जहां मावली वल्लभनगर के कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारीगण स्वागत करेंगे। उसके बाद प्रभु एकलिंग नाथ के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे यहां पहुंचने पर राजसमंद जिला देबारी मंडल मावली विधानसभा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उदयपुर में श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी दीनदयाल जी उपाध्याय एवं सुंदर सिंह जी भंडारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि इसके बाद बाद सवेरे 11:30 बलीचा स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा शहर व देहात जिला द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम होगा। यहां स्वागत हेतु खेरवाड़ा सलूंबर धरियावद विधानसभा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। दिन में 1:30 बजे बरोडिया चौकी पर बड़गांव मंडल और गोगुंदा विधानसभा द्वारा स्वागत किया जाएगा। गोगुंदा बाईपास हनुमान जी मंदिर पर गोगुंदा नांदेशमा सायरा मंडल की ओर से 2बजे स्वागत होगा। दिन में 2:30 पर देवला में देवला मंडल की ओर से स्वागत किया जाएगा शाम 3:00 कोटडा पहुंचने पर झाडोल विधानसभा के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई