बी.एन. फार्मेसी की सोनिका श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की उपाधि
बी.एन. फार्मेसी की सोनिका श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की उपाधि
विवेक अग्रवाल
उदयपुर संवाददाता (जनतंत्र की आवाज) 31 दिसंबर। बीएन फार्मेसी की छात्रा सोनिका श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है । इनका शोध विषय "फार्माकोलॉजिकल इवैल्यूएशन ऑफ़ सम हर्बल फार्मूलेशन्स फ्रोम फाइटोकंस्टीट्यूएंट्स ऑफ़ सराका असोका" था। इस शोध का मार्गदर्शन बी.एन.कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के फार्मेस्युटिक्स प्राध्यापक डॉ. कमल सिंह राठौड़ ने किया। सोनिका की दूरदर्शिता और सतत प्रयास से यह शोध सफल हो सका। हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार, माता सीता आशोक वाटिका में रहती थीं और अशोक वृक्ष के नीचे बैठी थीं और अवसाद को सहन कर सकी जो कि इस शोध का प्रेरणाश्रोत बना। इसके अलावा इसके फल, फूल, बीज, छाल का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इस शोध का परिणामस्वरूप, सोनिका ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने पेपर्स प्रस्तुत किए हैं, जिससे समाज को डिप्रेशन के लिए हर्बल समाधान की दिशा मिली है। उनकी शोधनिष्ठा और नैतिकता ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया है, जिसे लोगों के बीच उनके योगदान की महत्वपूर्णता को बताता है। इस दौरान उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया और स्कालरशिप भी प्राप्त की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें