मंत्रालयिक कर्मचारियों का अब हो सकेगा कैडर पुनर्गठन*
*मंत्रालयिक कर्मचारियों का अब हो सकेगा कैडर पुनर्गठन*
14 नवंबर 2025 । आज वित्त (व्यय 2) विभाग के शासन सचिव नवीन जैन के हस्ताक्षर से जारी अर्ध शासकीय टीप दिनांक 14 नवंबर 2025 में मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति के पदों में वृद्धि के अनुरूप कैडर पुनर्गठन हेतु पदों की उपलब्धियां की दिनांक निर्धारित कर दी गई है। राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका ने बताया की राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ द्वारा इस बार कैडर पुनर्गठन में छोटे विभागों में पदोन्नति के शीर्ष पद निर्धारित करने के लिए निरंतर प्रयास किए गए थे और पुनर्गठन शीघ्र हो इसके लिए विभागों में पदों की उपलब्धता की दिनांक जल्दी निर्धारित करने के लिए भी निरंतर प्रयास किये। उसी का परिणाम है कि आज वित्त (व्यय 2) विभाग द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है की विभागों में दिनांक 1 अप्रैल 2025 को स्वीकृत पदों की संख्या के आधार पर कैडर पुनर्गठन क्किया जाएगा तथा विभागों में पदों की उपलब्धता दिनांक 14 अक्टूबर 2025 से मानी जाएगी । इससे अब वित्त (व्यय)विभाग द्वारा विभागों को पुनर्गठन की स्वीकृति जारी करना संभव हो पाएगा जिसके लिए राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ प्रसन्नता एवं आभार प्रकट करता है। अब सभी विभागों में एक समान दिनांक को पदोन्नति के पदों की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।
उल्लेखनीय है कि
वित्त (नियम) विभाग ने वर्ष 2025_26 में की गई बजट घोषणा के अनुरूप मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन के अंतर्गत वित्त (नियम) विभाग की अशा. टीप. क्रमांक प.14(9)वित्त/ नियम/2013 पार्ट IV/II दिनांक 14.10. 2025 के द्वारा पदोन्नति के पदों में कुछ वृद्धि के नए नॉर्म्स निर्धारित किए थे परंतु इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह नवीन क्रमोन्नति के पद विभागों में किस दिनांक से उपलब्ध होंगे। शासन सचिव का आभार प्रकट करने वाले शिष्टमंडल में कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, वन विभाग की विभागीय समिति के अध्यक्ष प्रकाश यादव, कॉलेज शिक्षा विभागीय समिति के अध्यक्ष राहुल यादव, सूचना एवं जनसंपर्क विभागीय समिति के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप पाठक एवं महामंत्री कुलदीप शर्मा, पेंशन विभाग की विभागीय समिति अध्यक्ष कल्पित जैन, समाज कल्याण के प्रेम जरवाल, बहादुर सिंह राठौड़ आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें