विकसित भारत द्वारा 2047 और भगवान बिरसा मुंडा पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*

 *विकसित भारत द्वारा 2047 और भगवान बिरसा मुंडा पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*



विद्याधर नगर, राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में दिनांक 03 नवंबर 2025 को महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 विजन एवं 04 नवंबर को जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विकसित भारत 2047 और स्वदेशी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कोमल देवी बी.ए. पार्ट सेकंड प्रथम स्थान पर, रंजीता कुमारी बी.ए. पार्ट फर्स्ट द्वितीय स्थान पर और पायल महावर बी.ए. पार्ट थर्ड तृतीय स्थान पर रही।

भगवान बिरसा मुंडा पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में नेहा जवानी बी.ए. पार्ट फर्स्ट प्रथम स्थान पर, राधा मीणा बी.ए. पार्ट सेकंड द्वितीय स्थान पर और बंटी कर बी.ए. पार्ट थर्ड तृतीय स्थान पर रही।

 इसी विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पायल महावर बी.ए. पार्ट थर्ड प्रथम स्थान पर, खुशी शर्मा बी.ए. पार्ट फर्स्ट द्वितीय स्थान पर और नेहा जसवानी बी.ए.पार्ट फर्स्ट तृतीय स्थान पर रही।

भगवान बिरसा मुंडा पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नैना पटेलानी बी.ए. पार्ट फर्स्ट प्रथम स्थान पर, प्रिया महावर बी.ए. पार्ट फर्स्ट द्वितीय स्थान पर और अंशु जैन बी.ए. पार्ट फर्स्ट तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठतम संकाय सदस्य प्रो. सुमन ढाका ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. मधुलिका सिंह उज्जवल डॉ. शारदा चौधरी और संगीता वर्मा ने सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई