भारत स्काउट गाइड शिवसिंहपुरा राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया
भारत स्काउट गाइड शिवसिंहपुरा राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया
बीकानेर में राज्य स्तर पर शिवसिंहपुरा प्रथम स्थान से सम्मानित
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में आयोजित 75 वां राज्य परिषद वार्षिक अधिवेशन का आयोजन डूंगर कॉलेज बीकानेर में किया गया। जिसमे सत्र 2024-25 की लक्ष्य उपलब्धियों के आधार पर मूल्यांकन के पश्चात् स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा , जिला सीकर को प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सम्मान स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य संगठन आयुक्त पूर्ण सिंह शेखावत , राज्य सचिव पी. सी. जैन , राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल , उपप्रधान रूपराज भारद्वाज, आदि के द्वारा प्रदान किया गया।स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा सचिव श्री किशन लाल सियाक ने बताया कि इन लक्ष्यों में अंतर्राष्ट्रीय , राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय गतिविधि सहभागिता, नवीन पंजीकरण , गुणात्मक वृद्धि, संख्यात्मक वृद्धि, स्काउटर- गाइडर योग्यता वृद्धि, स्काउट गाइड ज्योति पंजीकरण, कोटामनी , प्रधानमंत्री शील्ड, उपराष्ट्रपति शील्ड, लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड सहभागिता, राष्ट्रीय जंबूरी सहभागिता, स्काउटर गाइडर अलंकार सम्मान, समाज सेवा, सामुदायिक सेवा, नेशनल ग्रीन कोर, अर्थियन अवार्ड, गोल्डन एरो, राष्ट्रपति पुरस्कार, राज्य पुरस्कार, पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम, स्वच्छता कार्यक्रम, जल संरक्षण कार्यक्रम, प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम , ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम, सभा सम्मलेन सहभागिता और उत्सव समारोह आयोजन आदि में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा राज्य में प्रथम स्थान का सम्मान प्राप्त किया।
सम्मान प्राप्त करने के लिए स्थानीय संघ सचिव के साथ जिला संगठन आयुक्त बसंत कुमार लाटा, जिला कमिश्नर बुलबुल सरोज लॉयल, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड सुमन चौधरी, सहायक सचिव अलिताब धोबी , गाइडर प्रेम पावड़िया, स्काउटर रोशन ढेबानिया आदि पदाधिकारी सम्मान प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए । सम्मान प्राप्त करने पर स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा को राज्य , जिला व स्थानीय संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें