जयपुर-रेवाडी-जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में एक ट्रिप का विस्तार*

 *जयपुर-रेवाडी-जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में एक ट्रिप का विस्तार* 



रेलवे द्वारा रक्षाबन्धन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा स्पेशल रेलसेवा का संचालन अवधि में एक ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। 


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः- 

 

गाडी संख्या 09701, जयपुर-रेवाडी रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25 को जयपुर से 12.15 बजे रवाना होकर 15.55 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09702, रेवाडी- जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25 को रेवाडी से 16.30 बजे रवाना होकर 19.30 बजे जयपुर पहुॅचेगी।


यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर एवं खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी