देर रात आयुक्त ने घरों में घंटी बजा कर पूछा - हूपर टाइम पर आता है क्या, सफाई कर्मचारी कालोनी में काम करते है क्या* *बाजारों में देर रात दुकान खोल गंदगी फैलाने वालों पर लिया एक्शन, 35 हजार केरिंग चार्ज वसूला*



*हेरिटेज निगम आयुक्त ने देर किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, चार घंटे तक किया दौरा*



*देर रात आयुक्त ने घरों में घंटी बजा कर पूछा - हूपर टाइम पर आता है क्या, सफाई कर्मचारी कालोनी में काम करते है क्या*



*बाजारों में देर रात दुकान खोल गंदगी फैलाने वालों पर लिया एक्शन, 35 हजार केरिंग चार्ज वसूला*





जयपुर। आपकी कालोनी में सफाई व्यवस्था कैसी है, हूपर टाइम पर आता है, सफाई कर्मचारी का व्यवहार कैसा है। हूपर में गाना बजता है क्या, रोड पर झाड़ू लगती है क्या....इन सब सवालों के जरिए नगर निगम हेरिटेज जयपुर की आयुक्त डॉ निधि पटेल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही है। रविवार देर रात हेरिटेज निगम क्षेत्र में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब कि निगम आयुक्त ने वार्डो में जाकर घरों की घंटी बजाकर लोगों से बात की और सफाई व्यवस्था के बारे में जाना। इनमें अधिकतर लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई, वहीं कुछ कालोनी ओपन कचरा डिपो मिलने पर हूपर देर से आने की शिकायत भी की। दरअसल, नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ निधि पटेल ने रविवार देर रात सी स्कीम, चोमू हाउस, बगड़िया भवन, परिवहन मार्ग,  हसनपुरा, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चांदपोल बाजार में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पप्पू गोयर और अन्य स्वास्थ्य निरीक्षक को साथ लेकर कालोनियों का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने घरों में जाकर लोगों से कचरा संग्रहण व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों के बारे में फीडबैक भी लिया। इस दौरान कालोनियों में कुछ जगह पर ओपन डिपो मिलने पर लोगों से समझाइश भी की और निगम अधिकारियों को तुरंत ओपन डिपो खत्म कर उक्त स्थान पर पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। वहीं हसनपुरा इलाके में देर रात दुकान खोल गंदगी और अस्थाई अतिक्रमण करने पर दुकानदारों को फटकार लगाई, साथ ही उनसे केरिंग चार्ज भी वसूला। 



*वार्ड 49 में लोगों से की समझाइश*


आयुक्त डॉ निधि पटेल ने वार्ड नंबर 49 में पैदल घूमकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने एक कालोनी में ओपन डिपो मिलने पर लोगों से समझाइश की कचरा हूपर में ही डालें, इस तरह सड़क पर कचरा डालने से हमारे शहर की छवि खराब होती है, साथ ही बारिश में बीमारियां भी फैलती है। इस पार एक महिला ने शिकायत दी कि हूपर तो आता है, लेकिन कभी कभी नियत समय पर नहीं आता, इस पर निगम आयुक्त ने तुरंत निगम अधिकारियों को निर्देश देकर ओपन डिपो खत्म करने और हूपर की मॉनिटरिंग कर नियत समय पर आने के निर्देश दिए। 



*हसनपुरा में दुकानों के बाहर गंदगी देख सफाई के लिए की समझाइश*


निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त  हसनपुरा, त्रिपोलिया बाजार  और चांदपोल बाजार में दुकानों के बाहर गंदगी होने पर नाराज हुई, इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से सफाई व्यवस्था करने, दो डस्टबिन रखने और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए निर्देशित किया। वहीं, सड़क सीमा पर अतिक्रमण होने और सफाई व्यवस्था नहीं होने पर केरिंग चार्ज भी वसूला किया। इस दौरान करीब 10 दुकानों से 35 हजार रुपए से ज्यादा केरिंग चार्ज वसूल किया गया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि देर रात तक दुकान खुलने से गंदगी होती है। निगम की ओर से नाइट में सफाई कराई जाती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। शहर गंदा होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि रात दस बजे तक ही दुकानों को खोला जाएं। वहीं, स्मार्ट सिटी के लगे कैमरों की मदद से भी सड़क पर कचरा डालने वालों को ट्रेस कर चालान किए गए। 


*जन्माष्टमी शोभायात्रा पर निगम ने चलाया सफाई अभियान, परकोटे में देर रात तक चली सफाई की झाड़ू*


वहीं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकलने के बाद हेरिटेज निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान देर रात तक सफाईकर्मी सड़को पर झाड़ू लगाते नजर आए। आयुक्त डॉ निधि पटेल स्वयं भी मौके पर जाकर निरीक्षण करती रही। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था नहीं खराब हों, इसके लिए निगम की ओर से अतिरिक्त हूपर और अन्य संसाधन इस दौरान बाजारों में लगाए गए और सभी सफाई कर्मचारियों को पाबंद किया गया। इस दौरान किशनपोल जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी, उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा सहित अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई