शिवा मार्शल आर्ट्स अकादमी के 10 वर्षीय विहान जैन ने बनाया नया रिकॉर्ड - एक मिनट में 119 सर्वाधिक किक्स का कारनामा दर्ज



शिवा मार्शल आर्ट्स अकादमी के 10 वर्षीय विहान जैन ने बनाया नया रिकॉर्ड - एक मिनट में 119 सर्वाधिक किक्स का कारनामा दर्ज



शिवा मार्शल आर्ट्स अकादमी के छात्र ने रचा इतिहास, ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना


ब्लैक बेल्ट धारक 10 वर्षीय विहान रोजाना 4 घंटे करते हैं अभ्यास, तीन राज्य स्तरीय पदक भी जीत चुके


एक मिनट में 119 सर्वाधिक किक्स का रिकॉर्ड, गुरु प्रदीप सिंह राघव बोले "विहान बनेगा भारत का ओलंपिक स्टार"


जयपुर, 18 अगस्त 2025: शिवा मार्शल आर्ट्स अकादमी के 10 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र विहान जैन ने आज अपनी मेहनत और लगन से नया इतिहास रच दिया। विहान ने एक मिनट में सर्वाधिक 119 किक्स लगाकर अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया। यह उपलब्धि एडजुडिकेटर श्री संजय भोला "धीर" की मौजूदगी में प्रमाणित की गई।


विहान जैन पिछले चार वर्षों से शिवा क्लब में ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहे हैं। वे ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं और अब तक तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। हाल ही में, अप्रैल माह में, उन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए फेडरेशन कप में भी हिस्सा लिया। केवल 10 वर्ष की आयु में विहान रोजाना चार घंटे अभ्यास करते हैं। उनका सपना है कि एक दिन वे भारत की तरफ से ओलंपिक्स में ताइक्वांडो खेल में भाग लें और देश का नाम रोशन करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई