सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा “स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम” का आयोजन 14 जून को
सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा “स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम” का
आयोजन 14 जून को
डी.सी. सिंघानिया मेमोरियल मेडल हेतु आवेदन 10 जून तक
पचेरी बड़ी 31मई
सिंघानिया विश्वविद्यालय आगामी 14 जून 2025 को 12वीं कक्षा के टॉपर्स के लिए एक विशेष सम्मान समारोह "स्टूडेंट फेलिसिटेशन प्रोग्राम" का आयोजन करने जा रहा है। इस अवसर पर छात्रों को “डी.सी. सिंघानिया मेमोरियल मेडल” से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व. श्री डी.सी. सिंघानिया की स्मृति में वर्ष 2024 में प्रारंभ किया गया था।
यह सम्मान झुंझुनूं और महेन्द्रगढ़ जिलों के उन छात्रों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2025 में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है।पुरस्कार हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जून 2025 निर्धारित की गई है।छात्र स्वयं अथवा उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.singhaniauniversity.co.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8764569939 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
पुरस्कार श्रेणियाँ इस प्रकार हैं:
1.समग्र सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
2.शैक्षणिक उत्कृष्टता
3.सर्वश्रेष्ठ छात्रा
4.खेल एवं एथलेटिक श्रेष्ठता
5.NDSIS स्कूल से समग्र सर्वश्रेष्ठ छात्र
प्रत्येक चयनित छात्र को प्रदान किए जाएंगे:
1.डी.सी. सिंघानिया मेमोरियल मेडल 2.प्रशस्ति पत्र
3.₹11,000/- की नकद राशि
यह पहल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करेगी। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की जन संपर्क अधिकारी डॉ. मोनिका से संपर्क करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें