सांसद नीरज डांगी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर ‘‘देसूरी की नाल‘‘ पर एलिवेटेड रोड़ और ‘‘हनुमान टेकरी‘‘ पर अंडरब्रिज की मांग रखी
सांसद नीरज डांगी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर ‘‘देसूरी की नाल‘‘ पर एलिवेटेड रोड़ और ‘‘हनुमान टेकरी‘‘ पर अंडरब्रिज की मांग रखी
आबूरोड (सिरोही)। सांसद नीरज डांगी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी से मिलकर राजसमन्द व पाली के बीच ‘‘देसूरी की नाल‘‘ एवं आबूरोड़ स्थित ‘‘हनुमान टेकरी‘‘ चौराहे पर लगातार हो रही जनहानि को रोकने के लिये एलीवेटेड रोड़ एवं अंडर ब्रिज बनाने की महत्वपूर्ण मांग से अवगत कराया। सांसद डाँगी हाल ही में इन दोनों दुर्घटना स्थलों की गंभीरता को प्रस्तुत करते हुए जनहित के इस मामले को सदन में भी पुरज़ोर तरीके से उठा चुकें हैं। उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से व्यक्तिगत रुचि लेते हुए ‘देसूरी की नाल‘ पर एलिवेटेड रोड़ और ‘हनुमान टेकरी‘ पर अंडरब्रिज निर्माण किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को जारी करने की मांग की। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से मिलकर बताया कि राजस्थान के उदयपुर, पाली, जैसलमेर व जोधपुर को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग एसएच 16 का एक घाट सेक्षन जो राजसमन्द जिले के गढ़बोर से देसूरी के मध्य 8 किलोमीटर का हिस्सा ‘‘देसूरी की नाल‘‘ पर एलिवेटेड रोड़ बनाकर यहां लगातार हो रही जनहानि को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस ‘देसूरी की नाल‘ में सन 1952 से अब तक लगभग 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सांसद डाँगी ने अवगत कराया कि देसूरी की नाल क्षेत्र में देष ही नहीं बल्की समूचे एषिया का सबसे बड़ा सड़क हादसा (देसूरी दुखांतिका) हो चुका है, जिसमें 7 सितंबर, 2007 को इसी स्थान पर 108 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रतिवर्ष लगभग 100 लोंगों की सड़क हादसे में यहां मौतें होती है। उन्होंने बताया कि इस घाट सेक्षन में 12 खतरनाक विकट मोड़ है और 5 संकड़ी पुलियाओं पर खतरनाक ढलान है, जिसमें वाहनों की सांस हांफ जाती है और ब्रेक फेल होकर वाहन कभी चट्टानों से टकराते हैं तो कभी पास की 40 फीट गहरी खाई में गिरते हैं। इसी प्रकार आबूरोड़ हाई-वे पर स्थित ‘‘हनुमान टेकरी‘‘ चौराहा जहां श्रमिक, कामगार, खेतीहर मजदूर व स्थानीय शहरवासी लोगों की आवाजाही से अतिव्यस्ततम् एवं दुर्घटना स्थल बना हुआ है आये दिन यहां पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है जिससे जनहानि होती है। इसे रोकने के लिये यहां पर यदि अंडरब्रिज बन जाए तो यहां हो रही सड़क दुर्घटनाओं से मौतों को रोका जा सकता है।
उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री को अवगत कराते हुए मांग की कि इन दोनों खतरनाक दुर्घटना स्थलों के मामले को गंभीरता से लेते हुए देसूरी की नाल पर एलिवेटेड रोड़ व हनुमान टेकरी पर अंडरब्रिज बनाया जाकर प्रतिवर्ष होने वाली सैंकड़ों लोगों की जनहानि को रोका जा सकता है, साथ ही इससे आमजन को दुर्घटना रहित आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।
