देवनानी पहुंचे ऋषभदेव, जैनाचार्य पुलक सागर महाराज से लिया आशीर्वाद

 देवनानी पहुंचे ऋषभदेव, जैनाचार्य पुलक सागर महाराज से लिया आशीर्वाद



उदयपुर, 10 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान श्री देवनानी ने ऋषभदेव पहुंच कर देवदर्शन और संत अभिवादन का लाभ लिया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी शनिवार दोपहर बाद ़ऋषभदेव पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में देव दर्शन किया। साथ ही भगवान ऋषभदेव की धरा पर चातुर्मासरत आचार्य पुलक सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आचार्य ने देवनानी ने बहुमान करते हुए पुस्तक भी भेंट की। देवनानी ने आचार्य ने धर्म और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी चंद्रगुप्तसिंह चौहान आदि भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व देवनानी के ऋषभदेव पहुंचने पर समाजजनों ने स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई