श्रीमाली समाज पुष्कर की संविधान बैठक उदयपुर में 24 अगस्त को ओमप्रकाश बने प्रवक्ता
श्रीमाली समाज पुष्कर की संविधान बैठक उदयपुर में 24 अगस्त को
ओमप्रकाश बने प्रवक्ता
उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अखिल भारतवषी॔य श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर की संविधान संशोधन की आगामी बैठक 24 अगस्त को उदयपुर में आहुत की गई है। संस्था के अध्यक्ष विधु शेखर ने बताया कि बैठक में 40 वर्ष पूर्व बनाये गये संविधान में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संशोधन हेतु संविधान समिति के सदस्य महेन्द्र दवे जिला न्यायाधीश उदयपुर, ओंकारलाल दवे वरिष्ठ एडवोकेट रेवेन्यू बोर्ड अजमेर, सत्यनारायण श्रीमाली उपाध्यक्ष मुम्बई , कांतिलाल ओझा उपाध्यक्ष जोधपुर, विधुशेखर दवे अध्यक्ष अखिल भारतवषींय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर,डा0 मोहनलाल श्रीमाली उपाध्यक्ष उदयपुर, सुधीर श्रीमाली एडवोकेट देसूरी, पंकज अवस्थी एडवोकेट जोधपुर भाग लेगे। इधर अखिल भारतवषींय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के अध्यक्ष विधुशेखर दवे द्वारा उदयपुर के ओमप्रकाश श्रीमाली को संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया।ओमप्रकाश श्रीमाली 21 वर्ष तक श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ के प्रवक्ता रह चुके है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें