दो माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
दो माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर जनतंत्र की आवाज। खेरोदा थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा बेचने के मामले में शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगश गोयल के निर्देशानुसार श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा एवं राजेन्द्र सिंह जैन वृताधिकारी वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में रामेंग पाटीदार थानाधिकारी, खैरोदा मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से 09.08. 2024 को प्रकरण संख्या 118/2024 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना भीण्डर में करीब दो महीने से अवैध डोडा चूरा बेचने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त खेमराज पिता नन्दाजी निवासी सेमलिया थाना डुंगला जिला चितोडगढ को डुंगला चौराहे से डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त खेमराज को न्यायालय में पेश किया जाकर दो दिवस का पी.सी. रिमाण्ड स्वीकृत करवाया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें