शिक्षा विभाग के M.Ed.विद्यार्थियों का NCERT तथा NIEPA विजिट

 शिक्षा विभाग के M.Ed.विद्यार्थियों का NCERT तथा NIEPA विजिट   



 उदयपुर। शिक्षा विभाग मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभाग प्रमुख डॉ. अल्पना सिंह के नेतृत्व में M.Ed. प्रशिक्षणर्थियों ने तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) तथा राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA)नई दिल्ली में शैक्षणिक विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ ही अवलोकन भी किया।* 

डॉ आरती श्रीवास्तव, उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग, नीपा ने समूह का स्वागत किया। उन्होंने नीपा की स्थापना, उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली विषयक प्रस्तुतीकरण किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नीपा पुस्तकालय का अवलोकन किया। 

प्रो. शरद सिन्हा, प्रमुख, शिक्षक शिक्षा विभाग NCERT एवं डॉ जितेंद्र कुमार पाटीदार ने विद्यार्थियों को NCERT के प्रमुख विभागों, प्रभागों एवं शिक्षक प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा पुस्तक प्रकाशन गतिविधियों से अवगत कराया।

 प्रो.एस. एस. चौहान एवं प्रो. मोना यादव, विशेष आवश्यकता शिक्षा विभाग ने विशेष आवश्यकता एवं वंचित समूह विद्यार्थियों हेतु विकसित शिक्षण सामग्री एवं शिक्षक संदर्शिकाओं की जानकारी प्रदान की। डॉ. पद्मा यादव, प्रमुख प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षा हेतु विकसित क्रिया आधारित अधिगम सामग्री, जादुई पिटारा की जानकारी दी एवं उसका प्रयोग भी बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने NCERT पुस्तकालय एवं शैक्षिक किट विभाग का अवलोकन भी किया। शैक्षिक भ्रमण में शिक्षा विभाग प्राध्यापिकाएं डॉ सपना मावतवाल, डॉ मुनमुन शर्मा एवं डॉ कुमुद पुरोहित भी सम्मिलित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग