प्रियंका प्रदेशाध्यक्ष, तुलसी शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत - खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन महिला मण्डल का गठन

 प्रियंका प्रदेशाध्यक्ष, तुलसी शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत  

- खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन महिला मण्डल का गठन  



उदयपुर । खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को स्थानीय कार्यालय में संस्थापक जय निमावत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मातृशक्ति को समाज में आगे लाने के लिए संस्थापक निमावत एवं अध्यक्ष बागड़ी ने खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन महिला मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें  प्रियंका चौहान को प्रदेशाध्यक्ष, गंगा कुमारी खटीक को प्रदेश उपाध्यक्ष, तुलसी चन्देल को उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष, प्रमिला बागड़ी व मीनाक्षी कटारिया को उदयपुर शहर जिला उपाध्यक्ष, निशा चंदेल को उदयपुर जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री पूरण चौहान, विजय निमावत, राजेश खटीक, विष्णु चंदेल, रतनलाल खटीक, कुलदीप चौहान सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई