बिहार के कला उत्सव में उदयपुर के मार्तंड फाउंडेशन कलाकारों का शानदार अभिनय एवं संगीत
बिहार के कला उत्सव में उदयपुर के मार्तंड फाउंडेशन कलाकारों का शानदार अभिनय एवं संगीत
उदयपुर, 16 मार्च। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा इन दिनों बेगूसराय बिहार में प्रदर्शनकारी कलाओं का उत्सव हो रहा है और इसमें 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़े गये कलाकार प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को उदयपुर के मार्तंड फाउंडेशन के कलाकारों ने विलास जानवे के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें किरण जानवे, भावना शर्मा, चेइज़ा जानवे, सुदर्शन राव, मनीष शर्मा ने हिस्सा लिया। संगीत निर्देशन समर्थ जानवे का था। इसमें 6 मूकाभिनय में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की नोबेल पुरस्कार प्राप्त कालजई रचना गीतांजली- में से ली गयी। कविताओं में मेरे बच्चे और कृपण पर आधारित दो क्लासिक मूकाभिनय को किरण जानवे और विलास जानवे ने अपने उच्च स्तरीय अभिनय से जीवंत कर दिया। इनके अलावा मौलिक मनोरंजन से भरपूर मूकाभिनय ’मुसीबत भरा मधुचंद्र’ और ’कुर्सी बनाम कुर्सी’ से दर्शकों को गुदगुदाया। साथ ही ’पानी पानी पानी और ’स्वच्छ भारत अभिमान मूकाभिनय प्रदर्शन से दर्शकों को मौलिक मनोरंजन के साथ साथ सशक्त संदेश भी दिये। मूकाभिनय प्रदर्शन के रचनाकार और निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे थे और संगीत निर्देशन समर्थ जानवे का रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें