दया जनकल्याण ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी ने गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया
*दया जनकल्याण ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी ने गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया
।* सुभाष तिवारी लखनऊ
पट्टी।
पट्टी क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार निवासी डाक्टर डी.एस. गुप्ता शिवामंदिर प्रांगण पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में शिवामंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन कराया गया। भोलेनाथ की शादी से एक दिन पहले हुई मेहंदी और हल्दी की रस्म भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह समारोह के क्रम यहां मेहंदी और हल्दी की रस्म में धूमधाम से मेहंदी और हल्दी की रस में धूमधाम से संपन्न कराई गई। जिसमें महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिर महाशिवरात्रि के दिन सुंदरकांड के बाद शुभ विवाह का कार्यक्रम का आयोजन भी कराया गया। महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया दया जानकल्याण ट्रस्ट सीमित के संस्थापक डाक्टर डी.एस गुप्ता ने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे से रुद्राभिषेक 12:00 बजे महादेव की दिव्य आरती हुआ। संध्या में भजनों की सुंदर गंगा बहेगी। शुभ विवाह के बाद भगवान को भोग लगाया गया उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सविता जायसवाल,अरुण कुमार सोनी, छेदीलाल सोनी, रामप्रसाद जायसवाल, हरि नारायण तिवारी,अध्यापक अजय जायसवाल, पत्रकार रोहित जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, शुभम जायसवाल, उमंग जायसवाल, दीपक पाठक, एवं बाजार के समस्त लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें