कला आश्रम में महा शिवरात्रि पर्व एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "शिव योग शक्ति" धारा बही
कला आश्रम में महा शिवरात्रि पर्व एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "शिव योग शक्ति" धारा बही
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्टस्, उदयपुर में महाशिवरात्रि पर्व एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'शिव योग शक्ति" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ कला आश्रम फाउण्डेशन की संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा एवं टी-टेन्ट्रम प्रा. लि. कम्पनी की सीओ डॉ. हृदया खत्री द्वारा नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर की। महाशिवरात्रि पर शिव योग शक्ति कार्यक्रम कॉलेज के सम्पूर्ण स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा ऊँ कार वन्दना के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शिव योग शक्ति कार्यक्रम पर कॉलेज स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राओं ने भोलेनाथ पर आधारित अनेक भजनों पर सतसंग किया। कला आश्रम फाउण्डेशन की संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा द्वारा शिव योग शक्ति कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सक्रिय भागीदारी एवं बहुमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित सभी महिलाओं इमली चेन, मितुला पाण्डे, डॉ. नेहा व्यास, श्रीमती हिना पारख, सुहानी जैन, प्रनिका धर्मावत, डॉ. लीना दवे, नीलू दिक्षित, डॉ. सुनिता आचार्य, प्रतिमा हरगुनानी, डॉ. हृदया खत्री, रश्मि कर्णावत, मधुलिका नलवाया, श्रीमती इन्द्रा कुंवर, डॉ. ममता राजवंशी, श्यामा शर्मा, प्रियंका चौधरी को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व शिव-शक्ति के योग के पर्व के रूप में मनाया जाता है। शिव का एक दयालुता, करूणा, प्रेम, अनुदान-वरदान दाता, भोले भण्डारी का रूप भी है। प्रति वर्ष करोड़ों नर-नारी शिव-शक्ति के महामिलन रूप महाशिरात्रि पर्व के अवसर पर शंकर-पार्वती जी के इसी संयुक्त रूप की पूजा करते है। शिव योग-तप में सदा लीन रहते है। उनकी यह प्रवृत्ति संसार को त्याग वैराग्य में, योग-तप में प्रवृत्त होने की प्रेरणा देती है। उनके इस स्वरूप से हमें प्रेरणा मिलती है कि अन्याय-अनीति के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए। न्याय पक्ष को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कला आश्रम कॉलेज ऑफ परफोर्निंग आर्टस् की प्राचार्या डॉ. सरोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में इन्द्रदेव आर्य ने हारमोनियम एवं नकुल गन्धर्व ने तबले पर संगत की। इन्द्रा कुंवर ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। प्रभु शिवजी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अन्त में डॉ. सरोज शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें